वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब 27 साल बाद जीता। लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम भी बन गई है।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल किया। साउथ अफ्रीका ने फाइनल के इस मुकाबले को साढे तीन दिनों में ही जीत लिया। इस जीत में एडन मारक्रम ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं गेंद से कगिसो रबाडा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए।
मारक्रम ने चौथी इनिंग में खेली 136 रनों की पारी
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। मारक्रम के इसी शतक के बदौलत साउथ अफ्रीका की जीत सुनिश्चित हो पाई है। इस दौरान मारक्रम ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके के सहारे 136 रन बनाए। हालांकि वो टीम को जीत के नजदीक पहुंचाकर आउट हो गए। 276 पर मारक्रम आउट हुए। वहां से साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 रनों की और जरूरत थी। जिसके बाद बाकी बल्लेबाज ने काम पूरा किया।
रबाडा के 9 विकेट ने साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत की उम्मीद
साउथ अफ्रीका के तेज कगिसो रबाडा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुल 9 विकेट चटकाए। वो पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। पहली पारी में रबाडा ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर समेट दिया। वहीं दूसरी पारी में 4 महत्वपूर्ण विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया को 207 रन ही बनाने दिया। रबाडा ने दोनों पारियों में उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन को आउट किया।
साउथ अफ्रीका को 13 आईसीसी नॉकआउट में हार के बाद पहली जीत मिली है। साउथ अफ्रीका का नॉकआउट में हार का सिलसिला 1999 से ही शुरू हो गया था। जिसके बाद वो अब 2025 में ट्रॉफी जीतने में सफल हुए।