Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Shibu Soren: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत नाजुक, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Shibu Soren: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत नाजुक, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की बड़ी खबरें

Akanksha Sharma August 2, 2025 1 min read
Shibu Soren Health 2 August Top News of Jharkhand:

शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Shibu Soren Health 2 August Top News of Jharkhand: झारखंड के लिए आज का दिन हादसों भरा रहा। राज्य के पूर्व सीएम की हालत नाजुक बताई जा रही है। तो वहीं, शिक्षा मंत्री को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की बड़ी खबरें।

Shibhu Soren Health: शिबू सोरेन की हालत नाजुक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत अब नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिबू सोरेन को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया हैं और उनकी हालत गंभीर है। उनका इलाज एक महीने से ज़्यादा समय तक दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज

झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी सामने आई है। टाटा मोटर्स अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनारी हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के ज़रिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शिक्षा मंत्री को ब्रेन स्ट्रोक (ब्रेन हेमरेज) हुआ है और उनके शरीर के एक बड़े हिस्से में खून का थक्का जम गया है।

#WATCH | Jamshedpur: Jharkhand Minister Ramdas Soren, who sustained serious injuries after falling in the bathroom at his residence, is admitted to Tata Motors Hospital. pic.twitter.com/lXsxGMKwuX

— ANI (@ANI) August 2, 2025

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिक्षा मंत्री

इस बीच, दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर बताया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। वरिष्ठ स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर कड़ी नज़र रख रही है।

गंगा नदी में पलटी नाव, 1 की मौत, 3 लापता

झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को गंगा नदी में 32 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य अभी भी लापता हैं। यह घटना गंगा नदी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गदाई दियारा इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार नाव पर 32 लोग सवार थे।

उनमें से 28 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोगों की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए 28 गोताखोरों को तैनात किया गया है। लोगों के बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तैनाती का भी अनुरोध भेजा है।

भारी बारिश से गिरा मकान, 2 की मौत

झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के कारण मकान गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के बामनखेता गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान गिरा, जिसके मलबे में दबकर 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन घायल हो गई।

यह भी पढ़ें – Monsoon Session: झारखंड में मानसून सत्र की हुई शुरुआत, पहले दिन SIR पर छिड़ी बहस, यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें

तो वहीं सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने ऐसे ही एक मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलुडीह गांव में एक मकान की दीवार गिरने से तिल्ली मरीक नामक 92 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

Jharkhand Weather: झारखंड के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड में रांची समेत कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के उत्तरी हिस्से के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले चार दिनों तक राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हज़ारीबाग, कोडरमा और चतरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। रविवार को पलामू प्रमंडल के तीनों ज़िलों के अलावा चतरा और हज़ारीबाग ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand Crime : झारखंड में एक महिला की गला रेतकर हत्या

झारखंड में गोलमुरी इलाके में शनिवार को एक 27 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान मनीषा कौर के रूप में की। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या उसके पति ने की और फिर घर से फरार हो गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है। गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि इस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में महिला के परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ जारी है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Shibu Soren Health The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: AI के दौर में कैसा होगा लाइब्रेरी का भविष्य? सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब ने किया नेशनल सेमिनार का आयोजन
Next: Jharkhand: कंधे पर बेटे की लाश ले जाता मजबूर पिता, ये है झारखंड के इस गांव की असली तस्वीर, VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.