Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand: नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी 8 आरोपी बरी
  • झारखंड

Jharkhand: नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी 8 आरोपी बरी

Jharkhand Top News of 27 August: झारखंड के चर्चित 8 साल से लंबित नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma August 27, 2025 1 min read
Jharkhand Top News of 27 August: झारखंड के चर्चित 8 साल से लंबित नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया।

नीरज सिंह हत्याकांड-झारखंड विधानसभा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand Top News of 27 August: झारखंड के चर्चित 8 साल से लंबित नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। वहीं झारखंड विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkhand: SIR के खिलाफ झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर दिया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में स्वीकार कर पारित कर दिया। अध्यक्ष ने बहुमत का हवाला देते प्रस्ताव पारित किया।

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती देश की एकता की गारंटी है, लेकिन बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया गरीब और वंचित वर्ग को उनके मताधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की वर्तमान प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास है।

नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में कोर्ट ने 8 साल बाद अपना फैसला सुनाया। हत्या के मामले में उनके चचेरे भाई और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी 10 को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। एमपी-एमएलए विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने बुधवार को धनबाद के बहुचर्चित हत्याकांड में खचाखच भरी अदालत में अपना फैसला सुनाया।

चार्जशीट में 12 लोगों का नाम आया था सामने

21 मार्च 2017 की शाम 7 बजे नीरज सिंह, उनके पीए अशोक यादव, बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घल्टू महतो की सरायकेला स्थित स्टील गेट पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की नीरज सिंह के छोटे भाई अभिषेक सिंह ने लिखित शिकायत की थी।

इस शिकायत पर संजीव सिंह, उनके भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ ​​मनीष सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ ​​पिंटू सिंह, झरिया निवासी गया सिंह (वर्तमान में) और महंत पांडेय को नामजद आरोपी बनाया गया था और अन्य अज्ञात थे। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मनीष सिंह, गया सिंह और महंत पांडेय का नाम चार्जशीट में नहीं था, क्योंकि पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

IMD Alert: झारखंड में इन जिलों में भारी बारिश के आसार

झारखंड में कुछ जिलों को बारिश से राहत मिली है, तो कुछ जिलों में अभी भी बारिश का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत झारखंड में दो दिन राहत के बाद फिर बारिश का कहर बरसने वाला है। राज्य के सभी हिस्सों में 29 अगस्त से बारिश होने के आसार हैं। जबकि, कोल्हान और संताल परगना के जिलों में 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें – IMD High Alert: झारखंड में बारिश का बरसा कहर, प्रशासन ने जारी किया 48 घंटों का हाई अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 29 से 31 अगस्त तक पूरे जिले में बारिश होने की संभावना है। वर्तमान की बात करे तो लोहरदगा, गमुला, सिमदेगा, रांची, रामगढ़, खूंटी, पश्चिम सिंहभूमि, पूर्वी सिंहभूमि और सरायकेला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो बाकी जिलों में फिलहाल बारिश से राहत की मिली है।

रांची में होगा बुलडोजर एक्शन

झारखंड के रांची जिले में तीनों डैम और तालाबों के आसपास हुए अतिक्रमण पर एक्शन लिया जाएगा। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को जल्द ही डैम के पास से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिया है। उपायुक्त ने जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के लिए ऑनलाइन बैठक की थी। बैठक के दौरान बुलडोजर चलाकर डैम, तालाब और नदियों पर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है।

देवघर की शिक्षिका ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ के लिए हुआ चयन

देवघर की एक शिक्षिका श्वेता शर्मा को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन श्वेता शर्मा को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। झारखंड राज्य से श्वेता इकलौती ऐसी शिक्षिका है, जिनका इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। बता दें, कि श्वेता शर्मा राजकीय विवेकानंद मध्य विद्यालय में कार्यरत है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: IMD rain warning jharkhand Jharkhand News Monsoon Session The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Asia Cup 2025 से पहले अफगानिस्तान ने चल दी बड़ी चाल, कर दिया ये बड़ा बदलाव
Next: Neeraj Singh Murder Case: नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, बोगस निकला केस, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.