पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Jamshedpur: झारखंड के शहर जमशेदपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने वालों पर कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुलेआम देशी पिस्तौल के साथ फोटो शेयर की थीं। फिर क्या था देखते ही देखते मामला इतना वायरल हुआ कि लेने के देने पड़ गए।
Jamshedpur: क्या है पूरा मामला
दरअसल ये मामला उस बात सामने आया जब जमशेदपुर के ओलिडीह इलाके के रहने वाले कुछ युवकों की फोटोज सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने लगीं। जिनमें तीन युवक हाथों में देशी पिस्तौल लेकर पोज दे रहे थे। यही फोटोज व्हाट्सएप ग्रुपों से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम तक हर जगह फैल गईं।
Jamshedpur: पुलिस ने तुरंत ली सख्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर मामला वायरल होते ही झारखंड भी हरकत में आ गई। जिले के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बचन देव कुजूर ने स्वयं मामले को देखा। उन्होंने बताया कि जैसे ही फोटो की जानकारी मिली, वैसे ही एक टीम का गठन किया गया ताकि हथियारों के साथ नजर आए युवकों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
Jamshedpur: पुलिस ने क्या बताया
इस मामले के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया, “हथियार के साथ तीनों युवकों की तस्वीर वायरल होने के बाद फौरन एक टीम बनाई गई। कुछ ही घंटों की तफ्तीश और गुप्त सूचनाओं के आधार पर ओलिडीह इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।”
ये भी पढ़ें: झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, कई ट्रेने हुई रद्द, यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी बड़ी खबरें
Jamshedpur: पूछताछ में मिले अहम सुराग, दो पिस्तौल बरामद
पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अपराध को कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान ही पुलिस ये भी पता चला कि उनके पास अभी भी हथियार मौजूद हैं। पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान पर छापेमारी कर फोटो में दिखाई दे रही दो देशी पिस्तौल भी बरामद कर लीं।
पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई और फोटो में नजर आ रहे दो पिस्तौल भी बरामद कर लिए गए हैं। अब तीनों से इस बात की गहन जांच की जा रही है कि आखिर इनके पास ये हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किन कार्यों में किया जाना था।”
Jamshedpur: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान ओलिडीह के रहने वाले ऋतेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है। अब पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि ये अन्य किसी अपराध में शामिल तो नहीं रहे हैं।
इलाके में दहशत, पुलिस ने दिया भरोसा
इस मामले के सामने आने के बाद ओलिडीह और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई न करती तो ये युवक पता नहीं क्या ही करते। इन हथियारों से कोई बड़ी वारदात भी कर सकते थे।
हालांकि पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था पूरी तरह से काबू में है। सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर निगरानी और सख्ती बढ़ेगी
इस घटना के बाद पुलिस के सख्त रवैये से साफ है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और आरोपियों को यूंही नहीं छोड़ दिया जाएगा। पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है ताकि इस तरह के मामलों पर एक्शन लिया जा सके।
पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में न केवल जेल की सजा बल्कि हथियार अधिनियम के तहत और भी कड़ी धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।