Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Parivartini Ekadashi 2025 कब है? जानिए व्रत विधि, पारण का समय और पूजन नियम
  • धर्म

Parivartini Ekadashi 2025 कब है? जानिए व्रत विधि, पारण का समय और पूजन नियम

Parivartini Ekadashi 2025 इस वर्ष 3 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है।
Mrinal Pathak August 28, 2025 1 min read
Parivartini Ekadashi 2025 कब है? जानिए व्रत विधि, पारण का समय और पूजन नियम

परिवर्तिनी एकादशी 2025 (सोर्स- सोशल मीडिया)

Parivartini Ekadashi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली परिवर्तिनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह एकादशी व्रत इस बार 3 सितंबर 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3:53 बजे शुरू होकर अगले दिन, 4 सितंबर को सुबह 4:21 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 3 सितंबर को ही रखा जाएगा।

क्या है परिवर्तिनी एकादशी का महत्व?

सनातन धर्म में परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से साधक को मनोवांछित फल, पापों से मुक्ति, और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही वह दिन होता है जब भगवान विष्णु क्षीर सागर में करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी (परिवर्तन करने वाली) एकादशी कहा जाता है।

व्रत पारण का समय और विधि

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 4 सितंबर को दोपहर 1:36 बजे से शाम 4:07 बजे के बीच पारण किया जा सकता है। पारण करने से पहले स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर व्रत तोड़ें। पारण से पूर्व अन्नदान करना विशेष फलदायी माना गया है।

कैसे करें भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा?

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र पहनें।
  • घर की सफाई के बाद पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रणाम कर उनका ध्यान करें।
  • पीले वस्त्रों में लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • भगवान भास्कर को जल अर्पित करें।
  • पंचोपचार विधि से पूजन करें: फूल, दीप, धूप, नैवेद्य और चंदन अर्पित करें।
  • पीले फूल, फल, और मिठाई का भोग लगाएं।
  • विष्णु सहस्रनाम या विष्णु चालीसा का पाठ करें।
  • संध्या के समय आरती करें और फिर फलाहार करें। व्रत का पारण अगले दिन करें।

Also Read This: Ganesh Chaturthi 2025: कुंडली में राहु-केतु दोष है? गणेश चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, मिलेगी विघ्नहर्ता की कृपा

परिवर्तिनी एकादशी के विशेष उपाय

  • ज्योतिष अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु को 11 कमल के फूल अर्पित करने से विघ्नों का नाश होता है और सफलता प्राप्त होती है।
  • पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
  • केसर मिले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • तिजोरी में चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

परिवर्तिनी एकादशी व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Lord Vishnu Parivartini Ekadashi 2025 Religion Religion News

Continue Reading

Previous: Asia Cup 2025 के लिए कब दुबई रवाना होगी टीम इंडिया? मिल गया बड़ा अपडेट
Next: Ganesh Chaturthi 2025: इस गणेश चतुर्थी इन 5 राशियों की चमकेगी तकदीर, बने दुर्लभ योग – VIDEO

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.