iQOO Z10 Lite 5G
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। iQOO का ये लेटेस्ट मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, मतबल फोन को एक बार चार्च करने पर आसानी से दो दिन निकाले जा सकते हैं। iQOO का यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
iQOO Z10 Lite 5G कीमत और उपलब्धता
- 4GB + 128GB: 9,999 रुपये
- 6GB + 128GB: 10,999 रुपये
- 8GB + 256GB: 12,999 रुपये
25 जून 2025 से दोपहर 12 बजे से Amazon और iQOO इंडिया ई-स्टोर पर ये डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत SBI कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
iQOO Z10 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.74-इंच HD+ LCD, 1600×720 रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 (6nm), आर्म माली-जी57 MC2 GPU
- रैम और स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB LPDDR4x रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक माइक्रोएसडी विस्तार योग्य)
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 15 आधारित फनटच OS 15
- कैमरा रियर: 50MP प्राइमरी (f/1.8) + 2MP डेप्थ (f/2.4), LED फ्लैश
- फ्रंट: 5MP (f/2.2)।
- बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
- सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- कनेक्टिविटी: 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक
- डिज़ाइन: IP64 रेटिंग (धूल और छींटों से सुरक्षा), डाइमेंशन: 167.3 x 76.95 x 8.19 मिमी, वजन: 202 ग्राम
iQOO Z10 Lite 5G किफायती कीमत में दमदार फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प है।