Ganesh Chaturthi 2025: देश भर में गणेश उत्सव का जोश देखने को मिल रहा है। घर-घर और मंडलों में गणेश जी विराजमान हो चुके है। इस साल गणेश चतुर्थी 2025 बेहद खास होने वाला है। इस साल का पर्व बेहद खास है क्योंकि 27 अगस्त को एक साथ 6 शुभ योग बन रहे हैं – रवि योग, शुभ योग, आदित्य योग, धन योग, लक्ष्मी-नारायण योग और गजकेसरी योग। इन शुभ संयोगों से 5 राशियों – मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और मकर – को मिलेगा खास लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे है। कहीं करियर में तरक्की होगी, तो कहीं धन और संपत्ति की प्राप्ति होगी।