टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार भारतीय टीम की अगुवाई स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड 4 सितंबर को दुबई में एकत्रित होगी। खास बात यह है कि इस बार बीसीसीआई ने परंपरा से हटकर एक बड़ा बदलाव किया है। आमतौर पर सभी खिलाड़ी पहले मुंबई में एकत्रित होते थे और फिर एकसाथ रवाना होते थे, लेकिन इस बार खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचेंगे।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुँच जाएँगे। टीम का पहला नेट सत्र 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में आयोजित होगा।” उन्होंने आगे कहा, “इस बार मुंबई में इकट्ठा होकर दुबई जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि खिलाड़ियों के लिए अपने शहरों से सीधा दुबई पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक और व्यावहारिक है।”
दुबई की उड़ान को बताया आसान विकल्प
अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ी भले ही मुंबई से उड़ान भरेंगे, लेकिन अधिकांश खिलाड़ी अपने शहरों से ही रवाना होंगे। उन्होंने कहा, “मुंबई पहुंचकर फिर दुबई जाना समय और संसाधनों की बर्बादी है, जबकि दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की उपलब्धता अच्छी है और समय भी कम लगता है।”
Also Read This: Sameer Rizvi ने बरपाया कहर, गेंदबाजी का मजाक बनाते हुए 12 गेंदों में ठोक डाले 66 रन!
भारत का शेड्यूल
भारत टी20 एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में बहुप्रतीक्षित मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा। तीसरा ग्रुप मुकाबला भारत 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा। अगर भारत सुपर-4 में पहुंचता है, तो आगे और बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में व्यस्त
टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाले कुछ खिलाड़ी फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2025 में खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा उत्तर क्षेत्र के लिए पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव सेंट्रल ज़ोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ मैदान में हैं।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों नहीं जाएंगे दुबई
जब यह पूछा गया कि क्या प्रसिद्ध कृष्णा या वाशिंगटन सुंदर जैसे स्टैंडबाय खिलाड़ी टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में दुबई जाएंगे, तो अधिकारी ने साफ इनकार कर दिया।