Hotel Raid in Hazaribagh: हजारीबाग में एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड हुआ। एसपी अंजनी अंजन को मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी सफलता मिली। एसपी अंजनी अजंन के नेतृत्व में शहर और आसपास के आधा दर्जन होटलों और रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया।
इस दौरान 26 महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया। एसपी हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के विभिन्न होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने 6 होटलों में छापेमारी कर 79 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।