PLFI Dinesh Gop ED Arrest: झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के नक्सली संगठन पीएलएफआई दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई ईडी ने की। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी की जांच में पता चला है कि दिनेश गोप ने अपनी काली कमाई फर्जी कंपनियों में निवेश की थी। उसे अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कैसे दिनेश गोप अपराध की राह पर चल पड़ा।