Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के कप्तान! जानें किस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
  • खेल

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के कप्तान! जानें किस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब 19 अगस्त को होगी, जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और पहली बार कुल आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
Mrinal Pathak August 18, 2025 1 min read
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के कप्तान! जानें किस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Asia Cup 2025: देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस समय 2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा पर टिकी हुई हैं। फैंस के मन में यह सवाल लगातार बना हुआ है कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किनको टीम से बाहर रखा जाएगा। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर पोजीशन के लिए कई मजबूत दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में टीम चयन की बैठक में काफी बहस और चर्चा होने की संभावना है।

19 अगस्त को होगा टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 एशिया कप के लिए टीम की घोषणा मंगलवार, 19 अगस्त को की जाएगी। हालांकि, इस बार टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नहीं की जाएगी, बल्कि सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टीम की जानकारी साझा की जाएगी। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि टीम की घोषणा 18 अगस्त को हो सकती है, लेकिन अब इस पर विराम लग चुका है।

सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान!

कप्तान को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म होते नजर आ रहा है। सूर्यकुमार यादव को 2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। आईपीएल 2025 के बाद सूर्यकुमार की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। फिलहाल वह एनसीए में रिहैब से गुजरने के बाद पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। उन्होंने BCCI के सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं, जिससे उनकी उपलब्धता को लेकर अब कोई संशय नहीं है। कप्तानी के साथ-साथ उनके प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होंगी।

पहली बार एशिया कप में आठ टीमें लेंगी हिस्सा

2025 एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच किया जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसके सभी मुकाबले अबू धाबी और दुबई में होंगे। इस बार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जो कि एशिया कप के इतिहास में पहली बार हो रहा है। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले चरण में लीग स्टेज के मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इसके बाद सुपर-4 राउंड होगा, जिसमें चार सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम एक संतुलित और मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और एशिया कप की ट्रॉफी एक बार फिर अपने नाम करेगी।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Asia Cup 2025 Cricket News Sports News Team India The Updates Top News Top Stories

Continue Reading

Previous: Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर
Next: Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! ये विकेटकीपर हुआ चोटिल

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.