Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

जेवियर यूनिवर्सिटी, पटना में शनिवार को जेवियर एलुमनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित फ्रेशर्स पार्टी ‘आरंभ 5.0’ (Aarambh 5.0) का आयोजन हुआ।
The Updates Digital Desk August 18, 2025 1 min read
Aarambh 5.0

Aarambh 5.0

पटना: जेवियर यूनिवर्सिटी, पटना में शनिवार को जेवियर एलुमनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित फ्रेशर्स पार्टी ‘आरंभ 5.0’ (Aarambh 5.0) का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, फैशन और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि नए विद्यार्थियों के लिए यह शाम अविस्मरणीय बन गई।

शाम का आगाज़ बैंड परफ़ॉर्मेंस से हुआ, जिसके बाद सेलेब्रिटी गेस्ट और मशहूर गायिका रेखा झा का स्वागत किया गया। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के लोकप्रिय गीत “वुमेनिया” से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक सिंह (समाजसेवी) ने युवाओं को सकारात्मकता और सामाजिक योगदान का संदेश दिया। विशेष अतिथि प्रोफेसर जोएल सर ने छात्रों को मार्गदर्शन किया। जोएल सर ने विगत कई वर्षों में हजारों छात्रों को सफलता की राह दिखाई है।

इस अवसर पर डॉ. फादर शैरी जॉर्ज की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। उन्होंने फ्रेशर के मौके पर नए बच्चों को पुरस्कृत किया और विजेताओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने सभी को जीवन में आगे बढ़ने का भी संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand के पूर्व राज्यपाल उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

कार्यक्रम में थर्ड ईयर, सेकंड ईयर और फर्स्ट ईयर छात्रों की डांस प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं, वहीं रैम्पवॉक के दो राउंड्स ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रायोजकों, ग्रूमर्स और डिज़ाइनर्स का सम्मान भी किया गया। माज़ द्वारा आयोजित खेलों ने पार्टी में अतिरिक्त उत्साह जोड़ दिया।

फ्रेशर्स टाइटल की घोषणा शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। उप-खिताबों का वितरण रेखा झा, प्रोफेसर जोएल सर, रंजन कुमार (अध्यक्ष) और डॉ. फादर शैरी जॉर्ज ने किया। मुख्य खिताब मिस्टर फ्रेशर का ताज ज़ोइन सैमुअल को और मिस फ्रेशर का खिताब संजना लामा (बीएजेएमसी विभाग) को मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक सिंह ने पहनाया। ‘आरंभ 5.0’ फ्रेशर्स पार्टी ने न केवल नए छात्रों के लिए यादगार यादें छोड़ीं, बल्कि जेवियर यूनिवर्सिटी की सांस्कृतिक धरोहर और उत्सवधर्मिता को भी नए आयाम दिए।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: bihar Bihar News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Shibu Soren: हेमंत सोरेन ने रीति-रिवाजों के साथ श्राद्धकर्म की प्रक्रिया की पूरी, VIDEO
Next: Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के कप्तान! जानें किस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

संबंधित खबरें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर
1 min read
  • बिहार

S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर

The Updates Digital Desk August 20, 2025
Neha Singh Rathore Vote Chori Song: नेहा सिंह राठौड़ एक और बार अपने नए गाने के साथ चर्चा का विषय बन गई है। यहां देखिए चुनाव आयोग को निशाना बनाता नेहा सिंह राठौड़ का पूरा गाना।
1 min read
  • वीडियो
  • देश
  • बिहार

Neha Singh Rathore: ‘हमार वोटवा चोरउला साहेब धीरे-धीरे…’, नेहा सिंह के नए गाने ने मचाया तहलका, VIDEO

Akanksha Sharma August 10, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.