Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, ओवल टेस्ट 6 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी
  • खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, ओवल टेस्ट 6 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी

IND vs ENG: IND vs ENG: भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे करीबी जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार ओवल में टेस्ट मैच जीता। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर 17 विकेट लेकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।
Mrinal Pathak August 4, 2025 1 min read
IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, ओवल टेस्ट 6 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी

टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में दर्ज की जीत (सोर्स- बीसीसीआई- एक्स)

IND vs ENG: भारत ने ओवल टेस्ट में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को 6 रनों से हराया। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को महज़ 28 रन पर समेट दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। ओवल में भारत की यह तीसरी जीत है, और टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज़ से भारत की सबसे करीबी जीत भी।

ओवल में भारत की तीसरी ऐतिहासिक जीत

भारत ने ओवल में पहली जीत 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में दर्ज की थी। इसके बाद विराट कोहली की अगुआई में 2021 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को इसी मैदान पर हराया था। अब शुभमन गिल तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने ओवल में टीम को टेस्ट जीत दिलाई है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में 106 के स्कोर तक उसके तीन विकेट गिर चुके थे, लेकिन हैरी ब्रूक (111) और जो रूट (105) ने 195 रनों की साझेदारी कर मैच को भारत से दूर करने की कोशिश की। लेकिन अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए कमाल कर दिया।

Historic win! 🇮🇳
Belief and character shown by the team was brilliant to see! Fitting end to what has been an incredible series.

Nothing quite like Test Cricket! ❤️#ENGvsIND pic.twitter.com/Ma6lVXWHlL

— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) August 4, 2025

इतिहास की सबसे करीबी टेस्ट जीत

यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे कम अंतर से जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 रनों की जीत के नाम था। वहीं, 1972 में भारत ने इंग्लैंड को 28 रनों से हराया था। अब 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 6 रन का हो गया है।

  • 6 रन – बनाम इंग्लैंड – 2025
  • 13 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 2004
  • 28 रन – बनाम इंग्लैंड – 1972

बारिश से प्रभावित टेस्ट में उतार-चढ़ाव भरा खेल

मैच की पहली पारी में भारत सिर्फ 224 रन ही बना सका। इंग्लैंड ने 92 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शानदार 118 रन और आकाशदीप के 66 रनों की मदद से 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया।

सिराज और कृष्णा बने भारत की जीत के हीरो

भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, जबकि कृष्णा ने दोनों पारियों में मिलाकर 8 विकेट चटकाए। दोनों मिलकर कुल 17 विकेट लेकर भारत की जीत के नायक बने।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG Sports News Team India Top News Top Stories

Continue Reading

Previous: Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी
Next: Mohammed Siraj: टोटके ने दिलाई जीत? सिराज के एक अनोखे कदम से भारत ने रच दिया इतिहास

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.