Jharkhand: झारखंड में प्रतापपुर के चतरा ज़िले के कुब्बा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झारखंड में कहने को तो विकास हो रहा है लेकिन असलियत अभी भी इससे कोसो दूर है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ता है। राज्य में आज भी कई इलाकों में आवागमन के लिए सड़कें नहीं है। 8 साल के अजय की डूबने से मौत हो गई और गांव तक सड़क नहीं होने के कारण, पिता भोला गंझू को बेटे की लाश कंधे पर उठाकर 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है – यह झारखंड के आदिवासी समाज की अनदेखी और सरकारी सिस्टम की असलियत है।