President Droupadi Murmu IIT Dhanbad: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 दो दिन के लिए झारखंड के दौरे पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए पूरे राज्य में उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के दूसरे दिन धनबाद पहुंचीं। उन्होंने IIT-ISM के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और 1880 छात्रों को अपने हाथों से डिग्री देकर सम्मानित किया। इस खास मौके को शहरवासियों ने और खास बनाते हुए शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया। शहर की दीवारों पर पारंपरिक झारखंडी चित्रकला, सरकारी योजनाओं के पोस्टर और शानदार सफाई व्यवस्था ने धनबाद को खास बना दिया।