DPS Principle, (Photo - The Updates)
CBSE East Zone Swimming Competition:दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी सीबीएसई ईस्ट जोनल तैराकी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक विद्यालय के अत्याधुनिक स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएगी।
प्रेस वार्ता में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड, डिप्टी हेड मोहम्मद अशफाक इक़बाल और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के कुल 144 स्कूलों से 800 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
क्या बोले डॉ. राकेश अल्फ्रेड
इस अवसर पर डॉ. राकेश अल्फ्रेड ने कहा, “तैराकी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना, अनुशासन सिखाना और उनमें टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।”
उन्होंने कहा, “तैराकी एक ऐसा खेल है जो बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगी।”
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराकों को उनकी आयु और तैराकी क्षमता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कौन होंगे मुख्य आतिशि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सचिव हिमांशु गुप्ता होंगे। उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह संपन्न होगा।
इसे भी पढ़ें –
DPS Patna ईस्ट में शिक्षकों ने सीखी पढ़ाने की नई भाषा, अब क्लास में गूंजेंगी कहानियां
DPS Patna ईस्ट में छात्र परिषद ने संभाली कमान, युवा नेताओं ने ली सेवा और निष्ठा की शपथ
बिहार सरकार ने युवाओं के लिए नई सशक्तिकरण योजना को दी मंज़ूरी, इंटर्नशिप और मासिक वजीफे का वादा
Bihar Police: चुनाव से पहले बिहार में नौकरी की बहार, CM नीतीश ने बांटे से 21391 नियुक्ति पत्र
Nalanda University का स्वर्णिम वर्ष शुरू, ज्ञान, संवाद और विरासत की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति
स्कूल प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। विद्यालय ने अभिभावकों, छात्रों और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।