असदुद्दीन ओवैसी (सौजन्य-एक्स)
Operation Sindoor AIMIM Owaisi: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर पक्ष-विपक्ष में चर्चा जारी है। सदन में हो रही यह चर्चा दोनों सदनों में 16 घंटे तक चलने वाली है। सदन में चर्चा सत्र के दौरान विपक्ष ने पहलगाम की सुरक्षा व्यवस्था, ऑपरेशन सिंदूर, भारत और पाकिस्ता के बीच सीजफायर, भारत के प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की।
इन मुद्दों पर सरकार ने भी विपक्ष के सभी सवालों का मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है। इस दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की निंदा की और भारत – पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेले जाने वाले एशिया कप की आलोचना करते हुए सरकार पर हमला बोला है।
AIMIM Owaisi : व्हाइट हाउस का गोरा तय करेगी सीजफायर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, “उस देश (अमेरिका) का राष्ट्रपति पाकिस्तान के सेना प्रमुख को आमंत्रित करता है और उनके साथ भोजन करता है, जिसके भाषण ने हमारे लोगों की जान ले ली। व्हाइट हाउस में बैठा एक गोरा भारत के युद्धविराम की घोषणा करेगा? क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?”
#WATCH | AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, "…The President of that country (United States) invites the Army Chief of Pakistan and dines with him, whose speech killed our people… A 'gora' sitting in the White House will announce India's ceasefire? Is this your nationalism?" pic.twitter.com/EZvlohatHo
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच पर बोले ओवैसी
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, “क्या आपकी अंतरात्मा आपको बैसारन में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने के लिए कहने की इजाज़त देती है? हम पाकिस्तान का 80% पानी रोक रहे हैं, ये कहते हुए कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे। क्या आप क्रिकेट मैच खेलेंगे?”
यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: LoP से LoB बन गए हैं राहुल गांधी, सदन में गरजे अनुराग ठाकुर, बोले- विपक्ष बनने लायक…
Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर निशाना
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मेरी अंतरात्मा मुझे वो मैच देखने की इजाज़त नहीं देती। क्या इस सरकार में इतनी हिम्मत है कि वो 25 मृतकों को बुलाकर कहे कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया है, अब आप पाकिस्तान के साथ मैच देखिए। ये बहुत अफ़सोस की बात है। पहलगाम किसने किया? हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं। ये चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी?”
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, "Does your conscience allow you to ask the family members of the people who were killed in Baisaran to watch India's cricket match with Pakistan?… We are stopping 80% of Pakistan's… pic.twitter.com/SBXH3ijGTF
— ANI (@ANI) July 28, 2025
आपको जानकारी दें, कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 4 आतंकवादियों ने घुसकर वहां घूमने आए पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने पहलगाम में मौजूद 26 पुरूषों की हत्या कर महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। इस हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इस हमले का बदला लिया था।