Bhatinda Water Falls Accident: झारखंड का मशहूर टूरिस्ट स्पॉट भटिंडा वॉटर फॉल बारिश के समय पर्यटकों से भरा रहता है। लोग यहां अपने परिवार के साथ प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने आते है। लेकिन ऐसी जगह पर अगर सुरक्षा का ध्यान न दिया जाए तो यह ही सुंदरता आप की जान ले सकती है। ऐसा ही एक वाकया हुआ भटिंडा वॉटर फॉल में, जहां एक ही परिवार के 4 लोग पानी सेल्फी लेने की चक्कर में पानी में डूब गए। इस वीडियो में देखिए कि कैसे एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की जान की आफत बन गई।