Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, टीम इंडिया को मिला नया चहरा
  • खेल

IND vs ENG: चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, टीम इंडिया को मिला नया चहरा

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज़ एन जगदीशन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
Mrinal Pathak July 28, 2025 1 min read

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में खेला गया। इस मैच के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी। हालांकि, पंत ने साहस दिखाते हुए दूसरे दिन मैदान पर वापसी की और अर्धशतक भी लगाया, लेकिन अब खबर है कि वह पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

रिवर्स स्वीप खेलते समय लगी चोट

भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलना चाह रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधा उनके पैर पर लग गई। गेंद लगने के बाद पंत दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े और मेडिकल टीम को तुरंत बुलाना पड़ा। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, दूसरे दिन वह फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे और 50 से ज्यादा रन बनाकर अहम योगदान दिया, लेकिन दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने नहीं आए।

🚨 𝗦𝗾𝘂𝗮𝗱 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 🚨

Rishabh Pant ruled out of fifth Test due to injury; N Jagadeesan named replacement.

All The Details 🔽 #TeamIndia | #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) July 27, 2025

पांचवें टेस्ट से बाहर, मिला रिप्लेसमेंट

अब यह साफ हो गया है कि पंत पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी चोट गंभीर है और उन्हें रिकवरी के लिए कुछ हफ्तों का समय दिया गया है। ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।

एन जगदीशन को मिला मौका, करेंगे डेब्यू?

पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब जगदीशन को भारत की सीनियर टेस्ट टीम में मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने आखिरी मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी।

जगदीशन का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

हालांकि, एन जगदीशन ने अब तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 52 प्रथम श्रेणी मैचों में 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 64 मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 9 अर्धशतक हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 66 मैचों में 31.38 की औसत से 1475 रन बनाए हैं, जिनमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

टीम इंडिया को मिलेगा नया विकल्प

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में अब सभी की निगाहें एन जगदीशन पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें अगले टेस्ट में डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन इतना तय है कि भारत को अब एक नई जोड़ी और नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG N Jagadeesan Rishabh Pant Team India

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: ड्रॉ रहा मैनचेस्टर टेस्ट, लेकिन WTC में मच गई हलचल; जानिए किस टीम की क्या है स्थिति
Next: Sawan Somwar: सावन का तीसरा सोमवार आज, विनायक चतुर्थी और आंडाल जयंती का पावन संयोग- जानें पूजा विधि और मंत्र

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.