Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, कप्तान के तौर पर किया कमाल
  • खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, कप्तान के तौर पर किया कमाल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ते हुए बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ में 722 रन बना लिए हैं। वह अब पहली सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं और इंग्लैंड में 700+ रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।
Mrinal Pathak July 27, 2025 1 min read
IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, कप्तान के तौर पर किया कमाल

शुभमन गिल (सोर्स- बीसीसीआई-एक्स)

IND vs ENG: भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ के चौथे मैच में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। गिल ने न केवल टीम इंडिया को मज़बूती दी, बल्कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 238 गेंदों में 103 रनों की धैर्यभरी पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे। यह इस सीरीज़ में गिल का चौथा शतक रहा।

पहली टेस्ट सीरीज़ में कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन

शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और बतौर कप्तान यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज़ है। अब तक उन्होंने 722 रन बना लिए हैं और अभी एक टेस्ट मैच बाकी है। इस आंकड़े के साथ वह टेस्ट इतिहास में कप्तान के तौर पर पहली सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में अब उनके आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने 810 रन बनाए थे। गिल ने इस मामले में ग्रेग चैपल (702 रन) और क्लाइव लॉयड (636 रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

🚨 SHUBMAN GILL – FIRST TEST CAPTAIN IN 47 YEARS TO HIT 4 HUNDREDS IN AN AWAY SERIES. 🚨 pic.twitter.com/qZsRqTDlcp

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2025

93 साल में एशिया का सबसे बड़ा कारनामा

गिल ने वो कर दिखाया जो पिछले 93 सालों में कोई भी एशियाई बल्लेबाज़ इंग्लैंड में नहीं कर सका था। 1932 से अब तक एशियाई टीमें इंग्लैंड दौरे पर जाती रही हैं, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट सीरीज़ में 700 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया था। शुभमन गिल ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ में 700+ रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

एक सीरीज़ में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन

गिल अब एक टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं:

  • सुनील गावस्कर – 774 रन
  • सुनील गावस्कर – 732 रन
  • शुभमन गिल – 722 रन (एक टेस्ट शेष)
  • यशस्वी जायसवाल – 712 रन

कप्तान के तौर पर एक सीरीज़ में सर्वाधिक शतक

शुभमन गिल अब एक टेस्ट सीरीज़ में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष पर हैं।

  • शुभमन गिल – 4 शतक
  • सर डॉन ब्रैडमैन – 4 शतक
  • सुनील गावस्कर – 4 शतक

इसके अलावा, गिल ने विदेशी धरती पर भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली (2014/15) और सुनील गावस्कर (1971) की बराबरी कर ली है।

आखिरी टेस्ट में टूट सकते हैं और रिकॉर्ड

31 जुलाई से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में शुभमन गिल के पास सुनील गावस्कर के 774 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। अगर वे 53 रन और बना लेते हैं तो वह एक सीरीज़ में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG Shubman Gill Sports News

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: गिल और राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर किया 21वीं सदी का सबसे बड़ा कारनामा!
Next: Government Jobs: झारखंड में सरकारी पदों पर 38 हजार से ज्यादा वैकेंसी, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.