Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: टूटे अंगूठे के बावजूद ऋषभ पंत की जुझारू पारी, मैनचेस्टर टेस्ट में तोड़ा धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
  • खेल

IND vs ENG: टूटे अंगूठे के बावजूद ऋषभ पंत की जुझारू पारी, मैनचेस्टर टेस्ट में तोड़ा धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक यादगार अर्धशतक जमाया। इस शानदार पारी के साथ ही उन्होंने एमएस धोनी का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Mrinal Pathak July 24, 2025 1 min read
IND vs ENG: टूटे अंगूठे के बावजूद ऋषभ पंत की जुझारू पारी, मैनचेस्टर टेस्ट में तोड़ा धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ऋषभ पंत और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पंत के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के दूसरे दिन पंत एक बार फिर बल्लेबाजी करने उतरे, तो उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत एक सीरीज में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 75 गेंदों में 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यह पांचवां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही पंत एक सीरीज में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज खिलाड़ी फारूक इंजीनियर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।

A standing ovation for Rishabh Pant at Old Trafford after he came out to bat despite an injury 👏#WTC27 | #ENGvIND pic.twitter.com/W1W2gwuY48

— ICC (@ICC) July 24, 2025

भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ फारूक इंजीनियर ने 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही सीरीज़ में चार अर्धशतक जमाए थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह शुरुआती भारतीय खिलाड़ियों में से एक रहे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी यह कारनामा दो बार दोहराया। पहली बार धोनी ने 2008-09 की सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अर्धशतक लगाए थे, जबकि दूसरी बार उन्होंने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया।

पंत के पास बड़ा मौका

अब भारत की टेस्ट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत इस सीरीज़ के चौथे टेस्ट की पहली पारी तक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। अब पंत के पास इस सीरीज़ में तीन पारियां बाकी हैं। पंत इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर बना सकते हैं।

पंत के अंगूठे में चोट

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन जोफ्रा आर्चर की एक गेंद पर पैर के अंगूठे में चोट लग गई। पंत स्वीप शॉट खेल रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले पर लगने की बजाय उनके अंगूठे पर जा लगी। इस चोट के कारण ऋषभ पंत दर्द में थे। पंत को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के दूसरे दिन पंत का बल्लेबाजी के लिए आना मुश्किल लग रहा था, लेकिन वह लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने आए और ऐतिहासिक अर्धशतकीय पारी खेली।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG MS Dhoni Rishabh Pant Team India

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: ‘ये बहादुरी नहीं बेवकूफी है’, इंग्लिश दिग्गज ने को ऋषभ पंत की आलोचना, बोले- चोट के लिए खुद जिम्मेदार
Next: Jharkhand में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहां पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.