Coal Tourism in Jharkhand: झारखंड की जमीन को अब केवल खनन के लिए ही नहीं बल्कि पर्यटन के लिए भी जाना जाएगा। झारखंड में कोयले की बंद खदानें अब पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। अब देश-विदेश से लोग यहां खदानों के अंदर जाकर उनकी कार्यप्रणाली, इतिहास और खनन की तकनीक का अनुभव कर सकेंगे। देश में पहली बार ऐसी कोई पहल हुई है।
झारखंड ने भारत की पहली खनन पर्यटन (Mining Tourism) पहल शुरू करने के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। झारखंड पर्यटन विकास निगम के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट उत्तरी उरीमारी से शुरू होगी और पर्यटकों को खुली खदानों का भ्रमण करने का अवसर प्रदान करेगी।