Jharkhand Sports Revolution : झारखंड खेल जगत में मशहूर राज्य में से एक है। झारखंड ने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी जैसे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन, सौरब तिवारी, वर्षा सिंह, आदि दिए है। अब इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार नए कदम उठा रही है। झारखंड सरकार चाहती है कि राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़े और झारखंड का नाम दुनिया में रोशन करें।
इसके लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (Jharkhand Cricket Association) ने पिछले 5 सालों में 10 नए क्रिकेट अकेडमी खोले है, यहां हजारों बच्चे क्रिकेट की ट्रेनिंग पा रहे है। सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि हॉकी, फुटबॉल जैसे अन्य खेलों को भी झारखंड ने महत्वपूर्ण स्थान दिया है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि झारखंड में खेलों को लेकर क्या बदलाव हुए है और आज सरकार के पास क्या चुनौतियां आ रही है।