जेलेंस्की-ट्रंप-पुतिन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Donald Trump on Russian-Ukrain War: काफी समय से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख तेजी से बदला है। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप रूस से नाराज़ नज़र आए हैं।
एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा था कि अगर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध 50 दिनों के भीतर नहीं रोका गया, तो वह रूस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। तो अब खबर आ रही है कि ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से रूस पर हमले तेज करने की बात कही है।
फाइनेंशियल टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख बदलते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्यक्तिगत रूप से रूस पर हमले को और तेज बढ़ाने की अपील की है। रिपोर्ट की माने तो, ट्रंप ने जेलेंस्की से दो टूक पूछा है कि अगर यूक्रेन को सही क्षमता और लंबी दूरी तक घात पहुंचाने वाले हथियार दिए जाएं, तो क्या वह रूस में घुसकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकता है?
Russia-Ukrain War : ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 4 जुलाई को जब डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा, वोलोदिमीर, क्या आप मॉस्को पर हमला कर सकते हैं? क्या आप सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हैं? जेलेंस्की ने इसके जवाब में कहा था, “बिल्कुल, अगर आप हमें हथियार देते है तो हम ऐसा कर सकते हैं।”
Donald Trump : पुतिन के प्रति ट्रंप का बदला रवैया
जेलेंस्की के साथ डोनाल्ड ट्रंप की यह बातचीत ऐसे समय हुई जब पुतिन ने वाशिंगटन में युद्धविराम वार्ता में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था और इस मुद्दे पर सीधा जवाब देने से वे लगातार बचते नजर आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप और जेलेंस्की के बीच पर्दे के पीछे हुई यह बातचीत ट्रंप प्रशासन के रवैये में बदलाव को उजागर करती है। साथ ही मॉस्को की जिद को लेकर ट्रंप की बढ़ती हताशा और निराशा को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें – Donald Trump का टैरिफ धमाका: मैक्सिको और यूरोपियन यूनियन को दे दिया अल्टीमेटम
Donald Trump : रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया था दावा
आपको जानकारी दें कि तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी भी जारी है। ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने यूक्रेन पर लगाम कसने की कोशिश की थी और यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता में कटौती की थी।
वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने पुतिन से युद्धविराम करवाने की भी कोशिश की थी। ट्रंप ने युद्धविराम के लिए कूटनीतिक प्रयास किए, लेकिन युद्ध रोकने में नाकाम रहा। दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति बनते ही वह 24 घंटे के अंदर-अंदर रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक देंगे, लेकिन ऐसा करने में वे सफन नहीं हुए। इसलिए अब ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। अब वे रूस पर और तेज हमले करने की सोच रहे है और इसके लिए वह यूक्रेन को अच्छी तरह तैयार करना चाहते हैं।