झारखंड में येलो अलर्ट, खेल मंत्री से मिले धोनी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
12 July Jharkhand Top News: झारखंड में अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।
Jharkhand News : झारखंड में अगले 5 दिन झमाझम बरसेंगे बादल
झारखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। राज्य में कई दिनों से बारिश जारी है और आने वाले 5 दिनों में लगातार झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। झारखंड में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के साथ-साथ खूंटी, कोल्हान के जिले, गुमला, रामगढ़ और बोराको में अत्यधिक बारिश की संभावना है।
Jharkhand News : 16 जिलों में फैला डेंगू-चिकनगुनिया
झारखंड में लगातार भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समस्या ने कई तरह के मच्छरों की कीड़ों को जन्म लेने के लिए उचित स्थान दे दिया है। यहीं वजह है कि अब जिलों में डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ गया है। राज्यभर में अब तक डेंगू के 52, चिकनगुनिया के 36 मरीजों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है।
Jharkhand News : झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री ने MS Dhoni से की मुलाकात
MS Dhoni: झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में खेल एवं पर्यटन के विकास पर बातचीत की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी की मदद को लेकर आश्वस्त है। इनके सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।
Jharkhand News : झारंखड में 18 दिन रद्द रहेंगी 7 ट्रेनें
झारखंड में रेलवे ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि अगले 18 दिनों तक 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। बड़बिल-टाटानगर मेमू 15, 22 और 29 जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसी क्रम में 5 ट्रेनों का रास्ता भी बदला गया है। जानकारी के अनुसार, हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, बरकाखाना-टाटा मेमू, राउरकेला मेमू, आसनसोल-टाटा मेमू ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 और 2 अगस्त तक रद्द रहेंगी। इस प्रक्रिया से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Eastern Zonal Council Meeting: अमित शाह के सामने CM सोरेन ने रखी 31 डिमांड, बिहार-ओड़िशा पर की चर्चा
Jharkhand News : झारखंड में भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उन्होंने अकेले में घंटों तक चर्चा की। उनकी इस मुलाकात के बाद रघुवर दास को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि, इस बात की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Jharkhand News : धनबाद पुलिस और गांव वालों में खूनी झड़प
झारखंड के धनबाद में गांववासियों और पुलिसवालों के बीच जमकर झड़प होने की खबर सामने आई है। बलियापुर के आसानबनी में सेल की जमीन पर कब्जे को लेकर यह बवाल हुआ। ये हंगामा दो घंटे तक चला, जिसमें दोनों ओर से लाठीचार्ज हुआ। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने 41.11 एक़ॉ जमीन पर सेल प्रबंधन को उनका कब्जा दिलाया