वायरल रिज्यूमे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viral Resume: नौकरी की तलाश में लोग क्या-क्या नहीं करते! कोई अपने रिज्यूमे में रंग-बिरंगे ग्राफिक्स लगाते हैं, तो कोई अपने हुनर को आसमान तक पहुंचाने की बातें करते हैं। लेकिन एक शख्स ने तो हद ही कर दी। इस व्यक्ति ने अपना आधा ही रिज्यूमे प्रिंट किया और नीचे लिखा, “मेरी पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए मुझे काम पर रखो!” इस अनोखे रिज्यूमे ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
रेडिट पर शेयर होते ही मचा हंगामा
यह अनोखा रिज्यूमे सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के r/recruitinghell सबरेडिट पर पोस्ट किया गया। पोस्ट का कैप्शन था- “रिज्यूमे आधा प्रिंट किया और लिखा- पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए मुझे काम पर रखो।” रिज्यूमे के ऊपरी हिस्से में उम्मीदवार का आधा चेहरा और एक करियर उद्देश्य लिखा था।
उसमें लिखा था, “आपकी कंपनी का हिस्सा बनकर मैं अपने कौशल को निखारना चाहता हूं, अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहता हूं और एक प्रोफेशनल के तौर पर अपना विकास करना चाहता हूं।”
खाली पन्ना और एक मज़ेदार लाइन
इसके बाद का पूरा रिज्यूमे बिल्कुल खाली था। न कोई योग्यता, न कार्य अनुभव, न कोई विशेष हुनर, बस बीच में एक ही लाइन लिखी थी- “मेरी पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए मुझे नौकरी पर रखें।” अब यह प्रिंटर की गलती थी या जानबूझ कर किया गया मज़ाक, इसका जवाब तो सिर्फ वही व्यक्ति दे सकता है।
यूज़र्स ने किए मजेदार कमेंट
रेडिट पर यूज़र्स ने इस अनोखे रिज्यूमे पर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूज़र ने लिखा, “लगता है प्रिंटर ने बीच में ही पैसे मांग लिए और बाकी रिज्यूमे प्रिंट ही नहीं किया!” एक अन्य यूज़र ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे वे आपको एक लूटबॉक्स ईमेल करेंगे, जिसमें नौकरी मिलने की संभावना 0.01% होगी!”
क्रिएटिविटी की भी हुई तारीफ
कुछ यूज़र्स ने इस आइडिया की तारीफ भी की। एक यूज़र ने लिखा, “अगर मैं रिक्रूटर होता, तो इस व्यक्ति को इंटरव्यू के लिए जरूर बुलाता।” एक अन्य ने कहा, “भले ही यह एआई स्क्रीनिंग में पास न हो, लेकिन अगर कोई इंसान इसे देखेगा, तो ध्यान जरूर जाएगा।” कुछ लोगों ने इसे फोटोशॉप का कमाल बताया, तो कुछ ने इसे मीम बनाने के लिए किया गया मजाक माना।