Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: लॉर्ड्स में बुमराह का धमाका, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
  • खेल

IND vs ENG: लॉर्ड्स में बुमराह का धमाका, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर विदेशी धरती पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए।
Mrinal Pathak July 12, 2025 1 min read
IND vs ENG: लॉर्ड्स में बुमराह का धमाका, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह (सोर्स- बीसीसीआई एक्स)

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में वो कर दिखाया, जिसका सपना हर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ देखता है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर रहे बुमराह ने तीसरे टेस्ट की दूसरी सुबह गेंद थामते ही इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया। उन्होंने न सिर्फ 5 विकेट झटके, बल्कि इस दौरान कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

कपिल देव को पीछे छोड़ बुमराह ने रचा इतिहास

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेकर बुमराह ने अपने करियर का 15वां 5 विकेट हॉल पूरा किया। खास बात यह है कि विदेशी जमीन पर यह उनका 13वां 5 विकेट हॉल है। इस आंकड़े के साथ उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम विदेश में 12 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड था। अब बुमराह विदेशी धरती पर सबसे ज़्यादा बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं।

Pre fifer and post fifer – Jasprit Bumrah has been a buzz at the Lord's! 🫡#TeamIndia | #ENGvIND | @Jaspritbumrah93

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

“ऑनर्स बोर्ड” पर दर्ज कराया नाम

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक “ऑनर्स बोर्ड” पर नाम दर्ज कराना हर क्रिकेटर का सपना होता है और बुमराह ने यह उपलब्धि भी हासिल कर ली। शुक्रवार को इंग्लैंड की पारी के दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपना पांचवां विकेट पूरा किया। सुबह का यह उनका चौथा विकेट था और उनकी घातक गेंदबाज़ी के दम पर इंग्लैंड की टीम 387 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

दूसरे दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 251 रन से आगे खेलना शुरू किया। जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के अर्धशतकों के अलावा पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई।

भारत की शुरुआत रही कमजोर

जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। करुण नायर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 40 रन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हो गए। शुभमन गिल भी इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और 28 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

राहुल और पंत पर टिकी उम्मीदें

दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 19 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है और पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती उसके सामने बनी हुई है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News India vs England Jasprit Bumra Kapil Dev Team India

Continue Reading

Previous: Viral Resume: मुझे नौकरी दो, फिर देखो…आधे रिज्यूमे ने लोगों के उड़ाए होश, क्रिएटिव देखे सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Next: IND vs PAK: एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा, टीम को भारत भेजने से किया इनकार

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.