Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये 5 नाम आगे, यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें
  • झारखंड

झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये 5 नाम आगे, यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें

9 July Top News of Jharkhand: झारखंड को आज फोर लेन परियोजना की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। झारखंड से जुड़ी दिन भर सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
Akanksha Sharma July 9, 2025 1 min read
9 July Top News of Jharkhand: झारखंड को आज फोर लेन परियोजना की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। झारखंड से जुड़ी दिन भर सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

शिबू सोरेन से मिले राहुल गांधी (सौजन्य-एक्स)

9 July Top News of Jharkhand: झारखंड को आज फोर लेन परियोजना की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। झारखंड से जुड़ी दिन भर सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

Jharkhand News: झारखंड में BJP बनाएगी नया प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अभी तक किसी का चुनाव नहीं कर पाई है, लेकिन कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रांची पहुंचे और यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और डॉ प्रदीप वर्मा, हैं। वहीं रांची के विधायक सीपी सिंह की भी दावेदारी पर चर्चाएं हैं।

Jharkhand News: झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ गंगाराम अस्पताल में झामुमो संस्थापक और वरिष्ठ राज्यसभा नेता शिबू सोरेन (Shibu Soren) से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Rahul Gandhi ji met JMM founder and veteran Rajya Sabha leader, Shibu Soren ji at the Gangaram hospital, with Jharkhand CM Hemant Soren to enquire about his health. pic.twitter.com/O1FWG27cfM

— Armaan (@Mehboobp1) July 9, 2025

Jharkhand News: जान हथेली पर रख टूटा पुल पार करती बुजुर्ग महिला, Viral Video

देश भर में भारी बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर है। कई हिस्से ऐसे है, जहां भारी बारिश के कारण दो गांवों को जोड़ने वाले पुल टूट है यहा बह गए है। ऐसे में की लोगों को रास्ता पार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लोग अपनी जान हथेली में लेकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे है।

We Indians wake up only when a tragedy struck. Ten people died after the Gambhira Bridge over the Mahisagar River collapsed in Vadodara district of Gujarat. Another similar tragedy is awaiting to happen at Champi in Bokaro district of Jharkhand.pic.twitter.com/p4OkMHZxoH

— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) July 9, 2025

ऐसा ही मामला झारखंड के बोकारो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नदी के ऊपर बने एक जर्जर पुल एक बुजुर्ग अम्मा पार करती नजर आ रही है। बुजुर्ग महिला टूटे पुल में बचे रह गए लोहे के गाटर पर अपनी जान हथेली पर रखकर पूल पार करती नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

Jharkhand News: पूर्व कांग्रेस के घर पड़ा छापा

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर ईडी का छापा पड़ा। पता चला कि योगेंद्र साव के नियंत्रण में ही अवैध बालू का पूरा कारोबार बड़कगांव इलाके में चल रहा था। ईडी की छापेमारी के दिन इसका खुलासा हो गया। छापेमारी के दौरान ईडी को जो मोबाइल मिला, उसमें स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा ही बालू लदे वाहनों के नंबर भेजे गए थे। मैसेज के आधार पर ईडी की टीम ने फील्ड में जाकर भी अवैध बालू कारोबार का किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान कई बालू लदे वाहनों के ड्राइवरों से भी बात की गई, जिसमें बालू कारोबार का संचालन योगेंद्र साव के अधीन किए जाने की पुष्टि हुई।

Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बोकारो को दिया तोहफा

झारखंड के बोकारो में सेक्टर 6 से तेलमच्चो तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क परियोजना को हरी झंडी दिखाई है। यह 62.2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह फोरलेन सड़क न केवल बोकारो और धनबाद के बीच यातायात को आसान करेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए नए दरवाजे खुलेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, ट्रेनें रोकी गई सड़क पर जलाए गए टायर

Jharkhand News: रांची में 2 लाख से ज्यादा पेंशनकर्ताओं को मिली पेंशन

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 37 हजार 555 पेंशनकर्ताओं को जुलाई की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जरूरतमंदों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके अंतरर्गत 23 करोड़ 75 लाख 55 हजार रुपये की राशि का वितरण किया गया।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Top Stories Viral Video

Continue Reading

Previous: Bihar Bandh: बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, ट्रेनें रोकी गई सड़क पर जलाए गए टायर
Next: Bharat Bandh का झारखंड में दिखा असर, कोयलांचल में मजदूरों ने दिखाया दम, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.