टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। बुमराह की वापसी के चलते भारतीय तेज गेंदबाजों में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
दूसरे टेस्ट में आकाश दीप को मिला था मौका
दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह की जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया था। आकाश ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने प्रदर्शन से फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों को निराश किया है। ऐसे में तीसरे टेस्ट से पहले उनकी जगह पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा का खराब प्रदर्शन
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह को मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर उतारा था। प्रसिद्ध से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
हालांकि, टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले टेस्ट की पहली पारी में भले ही उन्होंने तीन विकेट लिए, लेकिन इस दौरान उन्होंने 6.40 की इकोनॉमी से रन लुटाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने दो विकेट लिए, लेकिन फिर से रन रेट 6 से ज्यादा रहा। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में तो उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंने 5 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे विराट-रोहित? रिपोर्ट्स ने फैंस को दी खुशखबरी
आकाश दीप ने जीता भरोसा
दूसरे टेस्ट में आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी काबिलियत साबित की। पहली पारी में उन्होंने चार अहम विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में भी अब तक दो विकेट ले चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते माना जा रहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है और आकाश दीप को मौका मिल सकता है।