रोहित शर्मा और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला फिलहाल एजबेस्टन में खेला जा रहा है। यह पिछले कई वर्षों में पहला मौका है जब टीम इंडिया विदेशी दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के बिना उतरी है। ऐसे में ‘आरओ-केओ’ (रोहित-विराट) के फैंस अपने चहेते सितारों को काफी मिस कर रहे हैं।
तीसरे टेस्ट में दिखेंगे RO-KO!
हालांकि, अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा, और रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। ऐसे में अगर वह लॉर्ड्स में दिखाई देते हैं तो मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।
🚨ROHIT & VIRAT COMING FOR LORD'S TEST MATCH 🚨
"Both Rohit Sharma and Virat Kohli are currently in London. BCCI may invite both of them to watch the third Test match to be held at Lord's Cricket Stadium." pic.twitter.com/DK35PDhVDR
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 5, 2025
BCCI भेज सकती है विशेष निमंत्रण
खबरों के मुताबिक, तीसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को लॉर्ड्स आने का विशेष निमंत्रण भेज सकती है। अगर ऐसा होता है, तो स्टेडियम में रोहित और विराट के फैंस की संख्या और जोश दोनों बढ़ जाएंगे।
रोहित-विराट के संन्यास के बाद युवा नेतृत्व
जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई। रोहित के संन्यास के ठीक तीन दिन बाद यानी 12 मई 2025 को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का कहर, पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज की जमकर की कुटाई
रोहित और विराट का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मैचों में 4301 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 अर्द्धशतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 123 मैच खेले और 9230 रन बनाए। उनके नाम 30 शतक और 7 दोहरे शतक शामिल हैं। चाहें तो वह टेस्ट में 10 हजार रन पूरे कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।