Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • देश
  • केरल में निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र और राज्य सतर्क, निगरानी तेज
  • देश

केरल में निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र और राज्य सतर्क, निगरानी तेज

Nipah virus outbreak: राज्य और केंद्र की टीमें मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हरसंभव प्रयास कर रही हैं कि वायरस आगे न फैले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इलाके को सैनिटाइज करने, मरीजों की ट्रैकिंग और टेस्टिंग बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।
The Updates Digital Desk July 5, 2025 1 min read
केरल में निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र और राज्य सतर्क, निगरानी तेज

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nipah Virus Outbreak: केरल में निपाह वायरस बीमारी के दो मामलों की पुष्टि के बाद केंद्रीय निगरानी इकाई (IDSP) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की टीम सक्रिय रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम (NJORT) को भेजने पर विचार किया जा रहा है। राज्य नियंत्रण कक्ष (Control Room) को पहले ही सक्रिय कर दिया गया है ताकि संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम तेजी से उठाए जा सकें।

पहला मामला: 18 साल की लड़की की मौत

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पहला पुष्ट मामला मलप्पुरम जिले की रहने वाली 18 वर्षीय बिशारा नहरिन का है। वह ग्रामीण क्षेत्र की निवासी थीं, जहां पास में जंगल और फलदार बाग-बगीचे हैं। यह इलाका फल चमगादड़ों की आवाजाही के लिए जाना जाता है, जो निपाह वायरस के मुख्य वाहक माने जाते हैं। बिशारा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 1 जुलाई 2025 को उसकी मौत हो गई।

उनके पोस्टमार्टम के लिए लिए गए नमूने—जैसे कि सीरम, सीएसएफ, नाक का सैंपल (NPS) और फेफड़ों के ऊतक—2 जुलाई को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज स्थित क्षेत्रीय वायरोलॉजी लैब (VRDL) भेजे गए थे। जांच में सभी नमूने RT-PCR टेस्ट में निपाह वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए।

दूसरा मामला: 38 वर्षीय महिला वेंटिलेटर पर

दूसरी मरीज, हसनत नाम की 38 वर्षीय महिला हैं, जो पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। उन्हें मलप्पुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 4 जुलाई को उनके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे भेजे गए थे, जहां उनकी रिपोर्ट भी निपाह वायरस पॉजिटिव आई।

300 से ज्यादा संपर्कों की पहचान

सरकारी सूत्रों ने बताया कि तीन जिलों (पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड) में अब तक 300 से अधिक लोगों को संभावित संपर्कों के रूप में चिन्हित किया गया है। इन सभी का ट्रैकिंग और निगरानी का काम शुरू कर दिया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

सरकार की सक्रियता

राज्य और केंद्र की टीमें मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हरसंभव प्रयास कर रही हैं कि वायरस आगे न फैले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इलाके को सैनिटाइज करने, मरीजों की ट्रैकिंग और टेस्टिंग बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।

निपाह वायरस क्या है?

निपाह वायरस एक घातक बीमारी है, जो चमगादड़ों के जरिए इंसानों में फैलती है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है और इसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। यही वजह है कि हर बार इसके मामले सामने आने पर सरकारें हाई अलर्ट पर आ जाती हैं।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Kerala News National News Top Stories

Continue Reading

Previous: भारत में डिजाइन, पेटेंट…एयरोस्पेस सेक्टर में देश निभाएंगा अहम भूमिका, पीयूष गोयल ने स्टार्टअप पर दिखाया भरोसा
Next: Akshara Singh Funny Video: अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, जल्द फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में आएंगी नजर

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025
Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Hartalika Teej: कब है हरतालिका तीज? जानें क्या है पूजा का सही समय और महत्व – VIDEO

Akanksha Sharma August 25, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.