पिता के साथ मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viral Video: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने पहले एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी की और फिर उसके पिता को बेरहमी से पीटा। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
लड़की पर अभद्र टिप्पणी
मिली जानकारी के मुताबिक, 9 लोगों के एक समूह ने एक नाबालिग लड़की पर अश्लील टिप्पणी की। जब लड़की के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उनके घर में घुस आए और लाठियों से बुरी तरह मारपीट की। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को परेशान करने वालों से जवाब मांगा था, जिससे गुस्साए आरोपी हिंसक हो गए।
बदमाशों ने की पिता के साथ की मारपीट
जालना के यमुनानगर इलाके में गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाबालिग लड़की के पिता के साथ बदमाशों ने मारपीट की। जिसके बाद लड़की अपने पिता को छोड़ देने की गुहार लगाती दिख रही है। लड़की आरोपियों को ‘भैया’ कहकर रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन हमलावरों ने उनकी एक नहीं सुनी।
महाराष्ट्र राज्याची सद्यस्थिती खुप दयनीय झाली आहे. एक काळ होता इथ पोलिसाचा धाक होता आता गुंडांचा धाक चालु आहे.
जालना येथील घटना आपल्या पोटच्या मुलींची काही लोक छेड काढत होते म्हणून बापाने विरोध केला तर त्या बापाला अमानुष मारहाण चालु आहे.
राज्यातील मायमाऊली सुरक्षित नाही आणि… pic.twitter.com/24ucZpCdJU
— Ravikant Varpe रविकांत वरपे (@ravikantvarpe) July 4, 2025
पड़ोसियों के बीच था पुराना विवाद
चंदनजीरा थाने के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को आरोपियों ने लड़की पर अभद्र टिप्पणी की थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तभी यह हमला हुआ।
दर्ज हुई FIR
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
पुलिस ने सचिन पठाड़े और गणेश पठाड़े नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेत माफिया से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।