खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार वजह उनका नया सावन स्पेशल गाना ‘ड्राईवर अभी नया बा’ है। हर साल सावन में खेसारी लाल के गाने धमाल मचाते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को एक मस्तीभरा ट्रैक दिया है जो खासतौर पर भोलेनाथ के भक्तों और सावन के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
दरअसल, इस गाने को 3 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया है और इसे यूट्यूब पर अन्नपूर्णा फिल्म्स के चैनल से अपलोड किया गया है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में एक्ट्रेस सुनीता सिंह नजर आ रही हैं, जो पहले भी कई हिट भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की जोड़ी इस गाने में कमाल की लग रही है और दर्शक गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशी कक्कड़ भी आई हैं नजर
‘ड्राईवर अभी नया बा’ गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने, जिन्होंने इस गाने को प्रोड्यूस भी किया है। वहीं इसका म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने, जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। गाने का डायरेक्शन किया है संदीप राज ने और कोरियोग्राफी की है गोली और अमन ने।
ये भी पढ़ें-Shanaya Kapoor को बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने किया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में की तारीफ
इस गाने का पोस्टर पहले ही 2 जुलाई को अन्नपूर्णा फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज कर दिया गया था, जिसमें भगवान शंकर की तस्वीर के साथ खेसारी और सुनीता की जोड़ी दिखी। पोस्टर में लिखा गया था ‘ड्राईवर अभी नया बा, ये हिट मशीन का धमाकेदार पोस्टर आ गया है, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’
‘दिलवा चोरी कै के’ सॉन्ग को भी दर्शकों का मिला प्यार
खेसारी लाल यादव के इस गाने से पहले ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर 4 दिन पहले ‘दिलवा चोरी कै के’ रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने शिल्पी यादव के साथ गाया था। ये एक मस्तीभरा रोमांटिक सॉन्ग था जिसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा खेसारी की सुपरहिट फिल्म ‘डंस’ भी अब यूट्यूब पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है, जिसे फैंस जमकर देख रहे हैं।