पुलिस ने बरामद किए लूटे गहने
Jewellers Theft: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया कस्बे में 30 जून की रात एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। करीब एक करोड़ रुपये के सोने के गहने और नकदी की लूट ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।
Jewellers Theft: बुजुर्ग जौहरी के घर में घुसे लुटेरे
यह घटना 70 वर्षीय जौहरी अरुण कुमार नंदी के घर पर हुई। इस इलाके के अरुण नंदी इलाके के पुराने जौहरी हैं। रात के समय बदमाश चुपके से उनके घर में दाखिल हो गए। पहले तो लुटेरों ने घर का ताला तोड़ा या फिर दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गए।
Jewellers Theft: चाकू की नोंक पर लूटा एक करोड़ का सोना
अंदर पहुंचते ही उन्होंने घर के बुजुर्ग मालिक और अन्य परिजनों को डराने-धमकाने के लिए चाकू निकाल लिया।घरवालों को चाकू का डर दिखाकर उन्होंने घर में रखे अलमारी, बक्से को खुलवाया और उसमें रखे करीब 1,340 ग्राम सोने के गहने और नकदी को तेजी से अपने बैग में भर लिया।
ये भी पढ़ें: सफेद कोट में डॉक्टर का काला कारनामा, 4000 की रिश्वत लेते धारा गया
इसके बाद बदमाश चाकू लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग इतने दहशत में थे कि कुछ देर तक तो उन्हें ठीक से कुछ समझ नहीं आया। जब आसपास के लोग जुटे, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल ही चाकुलिया थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू हुई।
Jewellers Theft: पुलिस की सख्त रणनीति और टीमें गठित
जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इस चोरी की हर एक कड़ी को जोड़ना शुरू कर दिया। फ़िर एक टीम बनाई गई, जो मामले की जांच में जुट गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी, स्थानीय मुखबिरों से संपर्क साधा और हर वह सुराग तलाशना शुरू किया, जिससे अपराधियों का पीछा किया जा सके। बहुत जल्द पुलिस को खबर मिली कि अपराधी पश्चिम बंगाल की सीमा की ओर भागे हैं।
झाड़ग्राम में साझा ऑपरेशन
झारखंड पुलिस को जैसे ही ये मालूम हुआ वैसे ही पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया और एक साझा ऑपरेशन की योजना बनाई। फिर 3 जुलाई को झारखंड और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के जाम्बोनी थाना क्षेत्र के पोरहाटी बड़ा बंशोल इलाके में घेराबंदी की।
पुलिस ने यहां एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही इन बदमाशों को शक हुआ, उन्होंने बाइक छोड़ दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को किसी तरह धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद रफीक (मूल निवासी रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार) और निरंजन गौड़ (वर्तमान में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रह रहा) के रूप में हुई।
हालांकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1,340 ग्राम चोरी के सोने के गहने, एक चाकू, एक मोबाइल फोन और बाद में पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एक देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए।
ये भी पढ़ें: जामताड़ा में आदिवासी वेश में पहुंची दिल्ली पुलिस, 10.80 लाख की ठगी करने वाले 3 ठग दबोचे
एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में रफीक ने खुलासा किया कि उन्होंने बकायदा साजिशन तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया था। उनकी गहने बेचकर जल्दी पैसा कमाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की तेज़ी से चली कार्रवाई ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
आगे की कार्रवाई
अब पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इस बीच एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़कर शेष लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस गैंग ने पहले भी इसी तरह की वारदातें तो नहीं की हैं।