नितिन गडकरी रांची को देंगे सौगात
Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची आएंगे। उनके इस दौरे को लेकर लगभग तमाम तैयारियां तेज हो गई हैं। अपने इस दौरे में वे रांची शहर के लिए एक बड़ी सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी यहां 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जो रांची की यातायात व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाएगा।
Nitin Gadkari: गडकरी के दौरे की क्या तैयारियां
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री तथा रांची के सांसद संजय सेठ ने आज मीडिया से इस कार्यक्रम की मुख्य जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी के प्रयासों से देश के कई हिस्सों में सड़क परिवहन का चेहरा बदल चुका है।
Nitin Gadkari: अब इन जगहों पर जाने में हुई सहूलियत
संजय सेठ ने कहा कि, “गडकरी जी ने सड़क निर्माण के जरिए से पूरे देश को एक नई गति दी है। पहले दिल्ली से मेरठ पहुंचने में ही लगभग तीन घंटे का समय लगता था, वहीं अब यह यात्रा केवल एक घंटे में पूरी कर ली जाती है। इसी तरह दिल्ली से हरिद्वार जाना पहले साढ़े छह घंटे में होता था, जो अब घटकर 3 घंटे रह गया है। झारखंड रांची से हजारीबाग, बोकारो और पलामू की यात्रा का समय भी पहले की तुलना में लगभग अब आधा हो चुका है।”
Nitin Gadkari: शेरशाह के जमाने की सड़कों को बदला
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “गडकरी जी ने शेरशाह सूरी के जमाने के पुराने रास्तों को आधुनिक सड़कों और फ्लाईओवरों में तब्दील कर रहे हैं। उनकी नीतियों से देशभर में सड़क नेटवर्क का तेजी से विकास हुआ है।”
Nitin Gadkari: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से मुख्य फायदे
✅ भीषण ट्रैफिक जाम से राहत: रांची के रातू रोड, मेन रोड, लालपुर, कांटा टोली जैसे कई इलाकों में जाम बहुत सामान्य बात है। एलिवेटेड कॉरिडोर ऊपर से गाड़ियां चली जय करेगी, जिससे नीचे की सड़कों पर भीड़ कम होगी और जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।
✅ यात्रा का समय होगा आधा: अब रांची शहर के बीचों-बीच से गुजरने में जो समय खराब होता था, वह एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से कम से कम 30-40% घट तक जाएगा। खासकर ऑफिस टाइम में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
✅ पेट्रोल-डीजल की बचत: कम जाम और सीधे रास्ते से चलने के कारण गाड़ियों का ईंधन भी बचेगा। इससे जनता को हर महीने पैसे की बचत होगी। वैसे भी तेल के दाम से जनता परेशान है
✅ वायु प्रदूषण में कमी: जब गाड़ियां कम समय में मंजिल पर पहुंचा देगी और कम रुकेंगी, तो धुआं (CO2) कम निकलेगा। इससे शहर की आबोहवा में भी सुधार आएगा।
✅ व्यापारियों को भी होगा फायदा: एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से मार्केट एरिया के अंदर ट्रैफिक कम होगा। लोग खरीदारी के लिए भी आसानी से जा सकेंगे। यह स्थानीय कारोबारियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री गडकरी का एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
संजय सेठ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के रांची आने पर पर उनका भव्य स्वागत भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर ही किया जाएगा, जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के तहत उनका स्वागत किया जाएगा। फिर एक भव्य जुलूस के साथ गडकरी बिरसा चौक जाएंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके बाद वे नवनिर्मित फ्लाईओवर से होते हुए रैडिसन ब्लू होटल जाएंगे, जहां वे विभागीय अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक करेंगे। शाम करीब 5 बजे वे रांची से दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Jharkhand का नाम कैसे पड़ा झारखंड? इस वीडियो के जरिए जानें पूरा इतिहास
गडकरी के दौरे को लेकर संजय सेठ ने यह भी बताया कि रांची के अलावा गढ़वा में भी वे एनएचएआई की योजनाओं का जायजा लेंगे और उद्घाटन करेंगे, जिससे झारखंड में सड़क और राजमार्गों के नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।