Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • देश
  • Hockey Player: जब पूर्व हॉकी खिलाड़ी अस्पताल में लड़ रहा था जंग, CM सोरेन मदद ने की मदद
  • देश

Hockey Player: जब पूर्व हॉकी खिलाड़ी अस्पताल में लड़ रहा था जंग, CM सोरेन मदद ने की मदद

Hockey Player: पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा की तबीयत बिगड़ने पर सीएम हेमंत सोरेन ने इलाज में हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।
The Updates Digital Desk July 2, 2025 1 min read
Hockey Player

अस्पताल में चल रहा पूर्व हॉकी खिलाड़ी का इलाज

Hockey Player: झारखंड के पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा की बिगड़ी तबीयत को लेकर राज्य सरकार गंभीर हो गई है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को विशेष निर्देश दिए हैं कि बिमल लाकड़ा के इलाज में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना रहे और उन्हें हर जरूरी मेडिकल फेसिलिटी मुहैया कराई जाए। सीएम हेमंत सोरेन ने ये भी साफ कर दिया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और लाकड़ा के परिवार को किसी तरह की चिंता करने की कोई बात नहीं है।

Hockey Player: CM सोरेन ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री सोरेन ने इस बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “मंत्री इरफान अंसारी जी, बिमल लाकड़ा जी को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए सूचित करें।” उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से लाकड़ा और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Hockey Player: कैसे बिगड़ी पूर्व हॉकी खिलाड़ी की तबीयत

बिमल लाकड़ा की उम्र महज 45 वर्ष हैं और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वे पैतृक जिले सिमडेगा में खेतों के पास अचानक बेहोश हो गए थे। जब इस बारे में परिवार और स्थानीय लोगों को मालूम हुआ तो तुरंत उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल में ले जाया गया।

जहां उनकी हालात को देखते हुए सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क में खून का थक्का (ब्रेन क्लॉट) जमा मिला। नतीजतन डॉक्टरों ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें तुरंत रांची स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी तरह की दिक्कत ना हो।

Hockey Player: पूर्व खिलाड़ी को मिलेगा हरसंभव उपचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद इस मामले को देख रहे हैं. उन्होंने रांची के अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और हरसंभव जरूरी उपचार तुरंत देने की बात कही. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिमल लाकड़ा झारखंड राज्य का गौरव हैं। “वे हमारे लिए सिर्फ खिलाड़ी नहीं, झारखंड की पहचान हैं। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री सोरेन खुद भी इस मामले को देख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें देश के किसी भी अस्पताल में उनका इलाज करा जाएगा।”

  • बिमल लाकड़ा अपने खेत में काम करते समय बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल रेफर किया गया। सीटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया, जिसके बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  •  इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने बताया कि बिमल लाकड़ा फिलहाल स्थिर हैं और झारखंड के खेल मंत्री ने उनसे मुलाकात की है।
  • सरकारी मदद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद बिमल लाकड़ा के इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं और खेल मंत्री ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
  • बिमल लाकड़ा का हॉकी करियर: बिमल लाकड़ा 2002 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मेंबर थे। वह मिडफील्डर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनके भाई वीरेंद्र लाकड़ा और बहन असुंता लाकड़ा भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

परिवार को मिला भरोसा

राज्य सरकार के सहयोग देने के भरोसे से अब लाकड़ा का परिवार की उम्मीद जगी है। बिमल लाकड़ा के भाई ने कहा, “हम मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के आभारी हैं जिन्होंने इतनी जल्दी पहल की। हमारे भाई को समय रहते अच्छा इलाज मिल रहा है, यही हमारे लिए सबसे बड़ी राहत है।”

झारखंड के हॉकी इतिहास में बिमल लाकड़ा का योगदान

बिमल लाकड़ा भारतीय हॉकी टीम के उस दौर के खिलाड़ी हैं जब झारखंड से लगातार कई युवा राष्ट्रीय टीम में जगह बना रहे थे। उन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं और राज्य में हॉकी को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Bimal Lakra Health Update CM Hemant Soren Hockey Player Top Stories

Continue Reading

Previous: MS Dhoni ने ‘कैप्टन कूल’ को क्यों बनाया ट्रेड मार्क? एक नहीं मिलेंगे इतने सारे फायदे
Next: Nitin Gadkari: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी, 3 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025
Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Hartalika Teej: कब है हरतालिका तीज? जानें क्या है पूजा का सही समय और महत्व – VIDEO

Akanksha Sharma August 25, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.