यश दयाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yash Dayal Chat Leaked: आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। यश पर एक महिला ने यौन, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब सोशल मीडिया पर कुछ चैट तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे यश दयाल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड का चैट कहा जा रहा है।
आईपीएल के पिछले 2 सीजन में दयाल आरसीबी के लिए मुख्य तेज गेंदबाज बनकर उभरे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और उनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक भी पहुंची थी। तो आइए अब समझते हैं कि सोशल मीडिया पर लीक हो रही चैट का पूरा मामला क्या है…
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यश दयाल की चैट
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दयाल की किसी दूसरी महिला के साथ चैट सामने आई है। चैट लीक होने के बाद दयाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चैट में महिला और दयाल के बीच बातचीत साफ देखी जा सकती है। हालांकि, चैट लीक मामले पर अब तक दयाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में पक्के तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि यह चैट दयाल की ही है।
Another victim has come forward with screenshots of chats and video calls involving #YashDayal 🤯 pic.twitter.com/6pqOwwyG11
— Sarcasm (@sarcastic_us) June 30, 2025
5 साल से थे रिलेशनशिप में
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दयाल के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। दयाल पर आरोप लगाने वाली महिला पिछले 5 सालों से आरसीबी के गेंदबाज के साथ रिलेशनशिप में है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दयाल ने पैसे देकर मामला निपटाने की बात भी कही है।
करियर पर लटकी तलवार
गौरतलब है कि मामले पर यश दयाल या उनके परिवार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन घटनाओं को देखते हुए यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यश दयाल के करियर को भी नुकसान पहुंच सकता है। आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को जल्द ही टीम इंडिया में लाने की भी चर्चा है, लेकिन इन मामलों के बीच उनका टीम इंडिया में शामिल होना संभव नजर नहीं आ रहा है।