Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Amarnath Yatra 2025: इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें 38 दिन तक चलने वाली इस अद्भुत यात्रा की खास बातें
  • धर्म

Amarnath Yatra 2025: इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें 38 दिन तक चलने वाली इस अद्भुत यात्रा की खास बातें

समुद्र तल से करीब 12,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा अपने प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग के लिए जानी जाती है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस कठिन यात्रा पर निकलते हैं। इस साल ये यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है।
Mrinal Pathak July 1, 2025 1 min read
अमरनाथ यात्रा 2025 3 जुलाई से शुरू, जानें महत्वपूर्ण बातें

बाबा बर्फानी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Amarnath Yatra 2025: धार्मिक आस्था और अध्यात्म से जुड़ी सबसे कठिन और सबसे पवित्र यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा 2025, इस बार भक्तों के लिए काफी खास होने वाली है। हर साल हजारों श्रद्धालु कठिन रास्तों को पार कर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकलते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगी, यानी कुल 38 दिनों तक भक्त भगवान शिव के अद्भुत बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं, जिनमें मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, ट्रैवल परमिट और आरएफआईडी कार्ड शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा पूरी कर सकें।

ऊंचाइयों पर विराजमान हैं बाबा बर्फानी

हर साल हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर ‘अमरनाथ’ के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर की बर्फीली और दुर्गम वादियों में लंबी और कठिन यात्रा पर निकलते हैं। समुद्र तल से लगभग 12,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गुफा अपने प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगी। भक्तों में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों को कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले यात्रा के दौरान सात्विक भोजन और जीवनशैली का पालन करना अनिवार्य है।

फिटनेस पर करें काम

इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। मन को शांत रखें, किसी से झगड़ा या वाद-विवाद न करें और भगवान शिव का ध्यान व भजन करते रहें। भक्तों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से दो-तीन महीने पहले ही अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दें। रोजाना टहलना, जॉगिंग करना, योग और प्राणायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा।

अपने साथ ले जाएं ये समान

साथ ही, यात्रा के लिए थर्मल वियर, ऊनी जैकेट, स्वेटर, वाटरप्रूफ जैकेट और पैंट, टोपी, दस्ताने और मोटे मोजे जैसे गर्म कपड़े जरूर पैक करें। ऊंचाई पर चढ़ाई करते समय गति धीमी रखें और बीच-बीच में आराम कर गहरी सांस लें। खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखें और किसी के बारे में बुरा न बोलें।

रहस्यमयी हैं बाबा बर्फानी

हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था। गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग भक्तों की आस्था का केंद्र है। कहा जाता है कि चंद्रमा की कलाओं के साथ-साथ इस शिवलिंग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है, जो इसे और भी विशेष बनाता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Amarnath Yatra Baba Bholenath

Continue Reading

Previous: शिकार को निगलना पड़ा भारी, विशाल अजगर की जान पर बन आई! देखें हैरान कर देने वाला VIDEO
Next: Yash Dayal: मुश्किल में फंसे यश दयाल…रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग लीक हुई प्राइवेट चैट, करियर पर लटकी तलवार!

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.