झारखंड में भारी बारिश
Weather: झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल समेत देश के कई इलाकों में आफत की बारिश हो रही है. झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई, इसलिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. राजधानी रांची में रविवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और यहां दो जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है. आज सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. चेतावनी गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए एक जुलाई सुबह तक प्रभावी रहेगी।
Weather: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से दो निर्माण मजदूरी की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए। घटना में यमुनोत्री राष्ट्रीय हाईवे के किनारे एक होटल के निर्माण में लगे श्रमिकों के अस्थायी शेल्टर भी नष्ट हो गए। जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है।
Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश मचा रही तबाही
हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यूनेस्को की विश्व धरोहर शिमला-कालका रेल लाइन पर भी सेवाएं स्थगित कर दी गईं। सोलन जिले में रात भर की बारिश के दौरान पटरियों पर पत्थर और पेड़ गिर गए। शिमला और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाले वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी के निकट भूस्खलन से सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
Weather: झारखंड में भारी बारिश की संभावना
झारखंड में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। राजधानी रांची में रविवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
ओडिशा में बाढ़ की संभावना
ओडिशा में भी मानसून की बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है। राज्य सरकार ने बालेश्वर जिला प्रशासन को इसलिए हाई अलर्ट पर रखा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
असम में भूस्खलन
देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में भूस्खलन के कारण त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम के लिए रेल यातायात स्थगित कर दिया गया था, जिसे रविवार को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि रेल संपर्क के अलावा, भूस्खलन प्रभावित दीमा हसाओ जिले के जरिए आंशिक सड़क संपर्क मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी भाग में बराक घाटी तक, रविवार तक बहाल कर दिया जाएगा।
केरल में मुल्लापेरियार बांध
केरल में मुल्लापेरियार बांध के 13 फाटक खोल दिए गए और पेरियार नदी में पानी छोड़ा गया, क्योंकि बांध का जलस्तर पूरी क्षमता के करीब पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों में बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया। इससे पहले, अधिकारियों ने कई गांवों को हाई अलर्ट पर रखा था। बीस से ज़्यादा राहत शिविर बनाए गए हैं और स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी ज़रूरी पुनर्वास में मदद करें।
देश में मानसून की स्थिति
मानसून इस बार अपनी सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के दो दिन बाद पहुंचा। आईएमडी ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
मानसून की बारिश पूरे देश में अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम और केरल में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है।