Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • देश
  • Kolkata Gangrape: महुआ ने तो 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी…क्यों अपनी पार्टी की नेता पर भड़के बनर्जी
  • देश

Kolkata Gangrape: महुआ ने तो 40 साल पुरानी शादी तुड़वा दी…क्यों अपनी पार्टी की नेता पर भड़के बनर्जी

Kolkata Gangrape: इस घटनाक्रम ने टीएमसी के अंदर के मतभेदों को एक बार फिर सतह पर ला दिया है, खासकर ऐसे वक्त में जब पार्टी को अपनी छवि और संगठन को मज़बूत करने की सख्त ज़रूरत है।
The Updates Digital Desk June 29, 2025 1 min read
Kolkata Gangrape

AI Generated Image

Kolkata Gangrape: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अंदरूनी कलह को सामने ला दिया। नौबत ये आन पड़ी कि टीएमसी नेता एक दूसरे पर ही निजी हमला करने लगे. इस बेहद संवेदनशील मामले पर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे पार्टी नेतृत्व को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर निशाना साधा, जिसके बाद कल्याण बनर्जी ने बेहद तीखी और निजी टिप्पणी कर दी।

Kolkata Gangrape: एक महिला का घर उजाड़ दिया

कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन को बीच में लाते हुए कहा कि वह मुझे महिला विरोधी बताती हैं, जबकि उन्होंने खुद 40 साल पुरानी शादी तुड़वाकर एक महिला का घर उजाड़ दिया और फिर उसी महिला के पति से शादी कर ली। अब बताइए, असली महिला विरोधी कौन है—मैं या फिर महुआ? कल्याण बनर्जी बस इतने पर ही नहीं रुके बल्कि आगे कहा कि महुआ राजनीति में राहुल गांधी के जरिए आईं, फिर तृणमूल की लहर में विधायक और सांसद बनीं। मुझे उनसे नारीवाद पर कोई भाषण सुनने की जरूरत नहीं। मैं महिलाओं से किसी तरह का कोई द्वेष नहीं रखता।

Kolkata Gangrape: आखिर किस मामले में आमने सामने टीएमसी नेता

असल में इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब उत्तरी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप के मामले में टीएमसी छात्र परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद, कल्याण बनर्जी ने कहा था कि जब दोस्त ही दोस्त के साथ ऐसा करे, तब सरकार भी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती।

लॉ कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप कोलकाता के साउथ में हुआ। इस में एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज के दो मौजूदा छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गैंगरेप किया।

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामला क्या है

  • घटना की तारीख और समय: घटना 25 जून की शाम लगभग 7:30 बजे की है, जब पीड़िता को एक पूर्व छात्र और वकील मनोजीत मिश्रा ने कॉलेज परिसर में बुलाया और जबरन एक कमरे में ले जाकर रेप किया।
  • इस मामले में कौन कौन आरोपी: तीनों आरोपी मनोजीत मिश्रा, ज़ैब अहमद और प्रमित मुखर्जी हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में जमकर सियासत हो रही है।
  • मेडिकल रिपोर्ट*: मेडिकल रिपोर्ट में जबरन यौन संबंध, शरीर पर काटने के निशान और नाखूनों से खरोंच की पुष्टि हुई है।
  • सीसीटीवी फुटेज: लॉ कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के पास थी, जो कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।
  • जांच और कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है। इस मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

Kolkata Gangrape: कल्याण बनर्जी के बयान पर TMC का किनारा

कल्याण बनर्जी के इस बयान की पार्टी नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से निंदा की। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में नाम लिए बिना पार्टी के कुछ नेताओं पर “गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी” करने का आरोप लगाया। इससे नाराज होकर कल्याण बनर्जी ने भी सार्वजनिक मंच से महुआ पर निजी हमले शुरू कर दिए।

TMC के गले की फांस बन रहे नेताओं के बयान

कोलकाता गैंगरेप मामले में टीएमसी के लिए उनके नेताओं के बयान गले की फांस बनते जा रहे हैं। टीएमसी नेता मदन मित्रा के विवादित बयान पर बीजेपी ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर हो गई है और इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पूरे मामले पर बंगाल में जमकर राजनीति हो रही है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने टीएमसी नेता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत…जाने PM Modi संग हुई क्या क्या बात

आपकी बात दे कि टीएमसी नेता मदन मित्रा ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर लड़की वहां जाती ही नहीं तो यह घटना कभी नहीं होती। अगर उसने किसी को बताया होता कि वह कहां जा रही है, अपने साथ कुछ दोस्तों को ले चली गई होती, तो यह घटना नहीं होती।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Kolkata Gangrape Mahua vs banerjee TMC Top Stories

Continue Reading

Previous: India vs Pakistan: पाकिस्तान की भारत को फंसाने की साजिश नाकाम, वजीरिस्तान हमले पर दिया ये जवाब
Next: Drugs Smuggling: झारखंड में कौन बांट रहा मीठा नशा, अब 60 लाख की ब्राउन शुगर की खेप जब्त

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025
Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Hartalika Teej: कब है हरतालिका तीज? जानें क्या है पूजा का सही समय और महत्व – VIDEO

Akanksha Sharma August 25, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.