Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • क्राइम
  • रील बनाने वाला बाइकर्स गैंग कर रहा था लूटपाट, पुलिस ने 10 को दबोचा
  • क्राइम

रील बनाने वाला बाइकर्स गैंग कर रहा था लूटपाट, पुलिस ने 10 को दबोचा

गैंग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रात बाइक से स्टंट करते थे और उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे. लेकिन इसी दौरान ये युवक राहगीरों से लूटपाट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने लगे.
The Updates Digital Desk June 27, 2025 1 min read
file_00000000a318623088668f86d75f3524_11zon

झारखंड के जमशेदपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर स्टंट और रील्स बनाने वाले एक बाइकर्स गैंग ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया. ये बाइकर्स गैंग ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ नाम से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करता था और रात में तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंट करता था. पुलिस ने इस गैंग के 10 सदस्यों को दबोच लिया है.

पुलिस को कैसे मिला सुराग?

जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई. इस टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की और गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.

कौन हैं पकड़े गए लोग?

गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में ये नाम प्रमुख हैं:

राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद

साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर

पीयूष डे

सौरभ कुमार उर्फ लादेन

महेश सिंह भूमिज

शुभम कालिंदी

सागर नाग

अतीश कुमार नाग

मुकेश गोराई

देवा बेहरा

इनमें से कई के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. राजा सिंह पर सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थानों में तीन केस दर्ज हैं, जबकि शुभम, सागर और सौरभ पर भी अलग-अलग मामले दर्ज हैं.

इंस्टाग्राम बना अपराध का जरिया

यह गैंग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रात बाइक से स्टंट करते थे और उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे. लेकिन इसी दौरान ये युवक राहगीरों से लूटपाट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने लगे. पुलिस का मानना है कि ये गैंग सोशल मीडिया के जरिए नए सदस्यों की भर्ती भी करता था.

पुलिस की अगली रणनीति

पुलिस अब इन युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है ताकि इनके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पहचान की जा सके. साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये गैंग किन इलाकों में सक्रिय था और किन वारदातों में इनकी भूमिका रही.

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Bike Gang Aressted Jamshedpur Crime jharkhand

Continue Reading

Previous: पीएम मत्स्य संपदा योजना ला रही रंग: मछली पालन से बढ़ रहा रोजगार और आमदनी
Next: भारत और अमेरिका में होने जा रही है बहुत बड़ी डील, चीन से डील करने के बाद बोले ट्रंप

संबंधित खबरें

Crime: बेंगलुरु में लगभग 100 किमी दूर अगल-अलग स्थान पर एक शव के कई टुकड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई।
1 min read
  • क्राइम

Crime: बेंगलुरु के पास मिले शव के 19 टुकड़े, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दामाद निकला सास का हत्यारा

Akanksha Sharma August 12, 2025
Crime
1 min read
  • क्राइम

Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Mobile Theif
1 min read
  • क्राइम

Mobile thief: 10 लाख के मोबाइल चुराने वाला धुरंधर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 62 मोबाइल बरामद

The Updates Digital Desk July 14, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.