जियो-हॉटस्टार की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज़ ‘स्पेशल ऑप्स’ (Special Ops) ने जहां अपने धमाकेदार एक्शन और सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखा, वहीं इसकी एक खास क्रिएटिव स्टाइल ने इसे बाकी थ्रिलर्स से इसे बिल्कुल अलग सीरीज बना दिया है।
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में के. के. मेनन RAW एजेंट हिम्मत सिंह के रोल में हैं, जो एक दशक से भी ज़्यादा पुराने टेरर मिशन की परतें खोलने की जद्दोजहद में लगे हैं। लेकिन जो बात इस सीरीज़ को और खास बनाती है, वो है इसके हर एपिसोड का नाम — और वो भी किसी पुरानी फिल्म के नाम पर!
जब एपिसोड्स बने फिल्मी टाइटल
‘स्पेशल ऑप्स’ के हर एक एपिसोड को एक फिल्म का नाम दिया गया है — और वो सिर्फ नाम भर नहीं, बल्कि कहानी के मूड और थीम से भी शिद्दत से जुड़ा हुआ है। जैसे:
‘शोले’ – धमाकेदार एक्शन और टीमवर्क
‘गाइड’ – इमोशनल ट्विस्ट और पर्सनल कन्फ्लिक्ट
‘कुर्बानी’, ‘चोर निकल के भागा’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘कागज़ के फूल’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘शौर्य’ — हर नाम अपने साथ एक रेट्रो फिल्मी एहसास गहराई के साथ लेकर आता है
यह प्रयोग न सिर्फ सीरीज़ को अलग सिनेमाई अंदाज़ देता है, बल्कि दर्शकों को एक नॉस्टैल्जिक मूवी मैराथन जैसा महसूस कराता है। हर एपिसोड मानो भारतीय सिनेमा के आगे सजदा कर रहा हो।
RAW एजेंट हिम्मत सिंह: एक मिशन, कई मुल्क, कई एजेंट्स
कहानी में RAW अधिकारी हिम्मत सिंह उस आतंकवादी के पीछे है जो कई सालों से एजेंसी को चकमा दे रहा है। इस मिशन में भारत समेत कई देशों के सीक्रेट एजेंट्स जुड़े हैं। थ्रिल, इमोशन और ट्विस्ट से भरी ये लाजवाब सीरीज इंटेलिजेंस वर्ल्ड को बेहद स्टाइलिश और रोमांचक अंदाज में पेश करती है।
क्यों देखें ‘स्पेशल ऑप्स’?
दमदार परफॉर्मेंस: के. के. मेनन का कोई सानी नहीं
कमल का प्रोडक्शन
थ्रिल + सिनेमाई श्रद्धांजलि
हर एपिसोड एक फिल्मी सरप्राइज़