Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • WI vs AUS: 24 घंटे में दो बार ढेर हुआ वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 मैचों में जमकर धोया
  • खेल

WI vs AUS: 24 घंटे में दो बार ढेर हुआ वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 मैचों में जमकर धोया

WI vs AUS: टी20 क्रिकेट के एक ही दिन में वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया से दो बार करारी हार झेलनी पड़ी। पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से हराया, फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी कंगारुओं ने वेस्टइंडीज को पस्त कर दिया।
Mrinal Pathak July 24, 2025 1 min read
WI vs AUS: 24 घंटे में दो बार ढेर हुआ वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 मैचों में जमकर धोया

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

WI vs AUS: बुधवार, 23 जुलाई को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट का डबल धमाका देखने को मिला। दिन में दोनों देशों के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जबकि रात में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तहत वेस्टइंडीज चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टक्कर हुई। खास बात ये रही कि दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर दबदबा बना लिया।

इंग्लिस-ग्रीन का तूफान

टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 51 रन बनाए, जबकि आंद्रे रसेल ने सिर्फ 15 गेंदों पर 36 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली।

सीरीज में 2-0 से बढ़त

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन ने मिलकर तूफानी बल्लेबाज़ी की। इंग्लिस ने 33 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, ग्रीन ने 32 गेंदों में 56 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 131 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लीजेंड्स टूर्नामेंट: लिन की विस्फोटक पारी

23 जुलाई की रात को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस आमने-सामने हुए। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए। लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका।

ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब

जवाब में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने लक्ष्य को महज 9.3 ओवर में हासिल कर लिया। क्रिस लिन ने सिर्फ 27 गेंदों पर 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बेन डंक ने 9 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला भी 8 विकेट से जीतकर दिन भर वेस्टइंडीज पर अपनी बादशाहत कायम रखी।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News Sports News WCL 2025 West Indies vs Australia WI vs AUs

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: लंगड़ाते हुए पंत ने ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया 358 पर ऑलआउट; स्टोक्स की झटके 5 विकेट
Next: Bengaluru Stampede: भगदड़ कांड में सख्त हुई कर्नाटक सरकार, RCB और आयोजकों पर कार्रवाई तय

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.