विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Virat Kohli And Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी सालगिरह या जन्मदिन जैसे निजी अवसरों को बेहद सादगी और शांति से मनाना पसंद करते हैं। यह सेलेब्रिटी कपल अधिकतर किसी भी बड़े इवेंट से दूर रहकर प्राइवेट डिनर का विकल्प चुनता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही वीगन हैं यानी वे जानवरों से प्राप्त किसी भी प्रकार के उत्पादों का सेवन नहीं करते।
वीगन कपल के लिए बना वियतनामी ‘फो’
एक खास मौके पर, सेलिब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित को विराट-अनुष्का के लिए खाना तैयार करने का मौका मिला। इस खास दिन पर उन्होंने इस वीगन कपल के लिए एक वियतनामी डिश “फो” बनाई। आमतौर पर यह डिश चिकन या बीफ़ से बनती है, लेकिन हर्ष ने इसे पूरी तरह शाकाहारी तरीके से तैयार किया, ताकि यह कपल की डाइट के अनुकूल हो।
‘सांप’ थीम वाली डिश से चौंकाया
शेफ हर्ष दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि वियतनामी खाने में सांप के मांस और वाइन का इस्तेमाल आम है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने सोचा कि विराट और अनुष्का को ‘सांप’ खिलाना चाहिए – लेकिन वीगन स्टाइल में। हर्ष ने लौकी को आधार बनाकर उसमें मूंगफली, नारियल, टोफू और हरा धनिया भरकर उसे स्मोक किया। इस डिश में उन्होंने वॉटर एनोकी मशरूम और तीखी मिर्च का भी तड़का लगाया।
खाली प्लेट से मिली तारीफ
हर्ष ने न केवल इस दिलचस्प शाकाहारी फो की तस्वीरें साझा कीं, बल्कि विराट और अनुष्का के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जो 2019 की उनकी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक खाली प्लेट की फोटो भी डाली, जिससे साफ पता चलता है कि यह कपल उनके बनाए अनोखे स्वाद से काफी प्रभावित हुआ।
खास डिनर बना यादगार अनुभव
हर्ष दीक्षित द्वारा तैयार किया गया ‘सांप के आकार’ वाला यह वीगन फो न सिर्फ स्वादिष्ट था, बल्कि दिखने में भी काफी आकर्षक था। यह अनुभव विराट और अनुष्का के लिए उतना ही खास रहा जितना हर्ष के लिए यादगार। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और फैंस को भी यह जानकर मज़ा आया कि उनका पसंदीदा स्टार कपल इतना सिंपल और हेल्दी चॉइसेज़ को महत्व देता है।