सारा तेंदुलकर ने नई पारी की शुरुआत की (सोर्स- वीडियो)
Sara Tendulkar: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने फिटनेस क्षेत्र में कदम रखते हुए मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में ‘पिलेट्स अकादमी’ की नई शाखा की शुरुआत की है। यह ब्रांड दुबई की प्रतिष्ठित पिलेट्स अकादमी के सहयोग से शुरू किया गया है। सोशल मीडिया पर उद्घाटन समारोह की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
उद्घाटन में सचिन तेंदुलकर ने निभाई खास भूमिका
इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नारियल फोड़कर और पूजा करके अपनी बेटी के नए उद्यम का उद्घाटन किया। तस्वीरों में सारा तेंदुलकर अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मुस्कुराती हुई नज़र आईं। इस अवसर पर अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक भी सारा के साथ दिखीं, जिनके साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।
13 अगस्त को हुई अर्जुन और सानिया की सगाई
हाल ही में 13 अगस्त 2025 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हुई थी। यह समारोह पूरी तरह निजी था और इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवारजन ही शामिल हुए थे। सानिया मुंबई के मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। वह एक पालतू जानवरों के स्किनकेयर ब्रांड की संस्थापक भी हैं और निजी जीवन को बहुत सीमित दायरे में रखना पसंद करती हैं। हालांकि, अब तक दोनों की सगाई की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही एक आधिकारिक पोस्ट सामने आ सकता है।
समाज सेवा में रुचि रखती हैं सारा
सारा तेंदुलकर बहुप्रतिभाशाली हैं। वह एक बायोमेडिकल साइंटिस्ट होने के साथ-साथ AFN की रजिस्टर्ड न्यूट्रिशनिस्ट भी हैं। इतना ही नहीं, वह अपने पिता की एक गैर-लाभकारी संस्था से भी जुड़ी हुई हैं और समाज सेवा के कार्यों में भाग लेती हैं। अब उन्होंने अपने नए फिटनेस ब्रांड के माध्यम से हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री में कदम रखा है।
सोशल मीडिया से भी जुड़ी हैं सारा
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने बिज़नेस को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और भविष्य में इस प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करके अपने ब्रांड को और मजबूत कर सकती हैं। वे पहले भी कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन कर चुकी हैं।