Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IPL 2026 से पहले CSK का साथ छोड़ेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, टीम में होगा बड़ा बदलाव!
  • खेल

IPL 2026 से पहले CSK का साथ छोड़ेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, टीम में होगा बड़ा बदलाव!

IPL 2026 से पहले आर अश्विन के CSK छोड़ने की खबरें चर्चा में हैं। वहीं संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स से अलग होने का मन बना चुके हैं। फ्रेंचाइज़ियाँ नए सीज़न के लिए बड़ी रणनीतिक बदलाव की तैयारी कर रही हैं।
Mrinal Pathak August 8, 2025 1 min read
IPL 2026 से पहले CSK का साथ छोड़ेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, टीम में होगा बड़ा बदलाव!

सीएसके टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं और कुछ बड़े नामों के टीम बदलने की अटकलें जोरों पर हैं। इन्हीं में एक बड़ा नाम है आर अश्विन का, जो अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अलग हो सकते हैं। साथ ही, खबर है कि संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का मन बना चुके हैं।

सीएसके से अलग हो सकते हैं आर अश्विन

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आर अश्विन ने CSK से अलग होने का मन बना लिया है। उन्होंने इस बारे में फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन को सूचित भी कर दिया है। माना जा रहा है कि वह आगामी सीज़न में किसी नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एमएस धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके प्रबंधन के साथ एक अहम बैठक की है, जिसमें खिलाड़ियों की संभावित अदला-बदली को लेकर चर्चा हुई है।

CSK ने खरीदा था 9.75 करोड़ में

आर अश्विन को CSK ने 9.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उनके आईपीएल सफर की शुरुआत भी चेन्नई सुपर किंग्स से ही हुई थी, जब उन्होंने 2009 से 2015 तक येलो आर्मी का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद वे पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले।

संजू सैमसन का RR से अलग होने का इरादा

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने फ्रेंचाइज़ी से अलग होने की इच्छा ज़ाहिर कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वह किसी नई टीम में कप्तानी की भूमिका चाहते हैं, और इसके लिए कई फ्रेंचाइज़ियाँ उनसे संपर्क कर चुकी हैं। अगर वह टीम बदलते हैं, तो यह आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी हलचल में से एक होगी।

अश्विन का आईपीएल और इंटरनेशनल करियर

आर अश्विन का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 220 मैच खेले हैं और 187 विकेट चटकाए हैं। गेंद के साथ-साथ उन्होंने 705 रन भी बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी जबरदस्त है। अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए हैं और 3503 रन भी बनाए हैं। वह भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनरों में गिने जाते हैं।

नया सीज़न, नई चुनौतियां

आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली और ट्रांसफर की चर्चाओं ने माहौल गरमा दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आर अश्विन और संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा बनते हैं।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Chennai Super Kings Cricket News CSK IPL 2026 R Ashwin Sports News

Continue Reading

Previous: BCCI ने घरेलू सत्र 2025-26 का शेड्यूल किया जारी, जानें कब से होगी शुरुआत
Next: Virat Kohli के पोस्ट ने किया फैंस को हैरान, बल्ला थामे इस शख्स को कहा- शुक्रिया भाई, जानें कौन है ये दिग्गज

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.