भारत बनाम पाकिस्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 शुक्रवार, 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। दिग्गजों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस का पहला मैच शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। जानिए भारतीय समय के अनुसार यह मैच कब और किस समय खेला जाएगा और इसका लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।
भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 20 जुलाई को
इंडिया चैंपियंस का पहला मैच पाकिस्तान से होगा, यह टूर्नामेंट का चौथा मैच होगा। इसमें शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे। युवराज सिंह एंड टीम का यह पहला मैच होगा लेकिन पाकिस्तान का यह दूसरा मैच होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
दिग्गज आमने-सामने होंगे
टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें खेल रही हैं, हर टीम में बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड में रवि बोपारा, लियाम प्लंकेट, एलेस्टेयर कुक, इयान बेल जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया में ब्रेट ली, क्रिस लिन, बेन कटिंग, एरॉन फिंच जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका में एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एल्बी मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी, अब्दुल रज्जाक, सोहेल तनवीर, शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच रविवार, 20 जुलाई को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच रात 9 बजे शुरू होगा। दिग्गजों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होगा, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर खेल रहे हैं।
इंडिया चैंपियन टीम 2025 में शामिल खिलाड़ी
शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, हरभजन सिंह, पवन नेगी, पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, वरुण आरोन, विनय कुमार।
पाकिस्तान चैंपियन टीम 2025 में शामिल खिलाड़ी
शरजील खान, कामरान अकमल, यूनिस खान, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी (कप्तान), अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, आसिफ अली, सोहैब मकसूद, आमिर यामीन।
मैच का सीधा प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां देखें?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर की जाएगी।
WCL 2025 की टीमें और कप्तान
भारत की कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एबी डिविलियर्स कर रहे हैं, वेस्टइंडीज की कमान क्रिस गेल के पास है, इंग्लैंड की टीम इयोन मोर्गन के नेतृत्व में उतरेगी और ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान ब्रेट ली के पास है।