Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • क्रिकेट और राज्य निर्माण के नायकों को धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • खेल
  • झारखंड

क्रिकेट और राज्य निर्माण के नायकों को धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DCA ने शनिवार को डीसीए कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व बीसीसीआइ के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
The Updates Digital Desk August 16, 2025 1 min read
dca

धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने शनिवार को डीसीए कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व बीसीसीआइ के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। दिशोम गुरु का शनिवार को श्राद्ध कार्यक्रम है जबकि स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि अमिताभ चौधरी के झारखंड क्रिकेट में अमूल्य योगदान रहा है। जेएससीए स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य का प्रत्येक युवा उनका ऋणी रहेगा। वहीं स्टेडियम की आधारशिला शिबू सोरेन ने रखी थी। झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। राज्य उनका नमन करता है।

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिबू सोरेन व अमिताभ चौधरी को याद करते हुए कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने में दोनों की अहम भूमिका रही। राज्य के निर्माण में दिशोम गुरु का अहम योगदान रहा तो अमिताभ चौधरी का राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका रही।

डीसीए के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में झारखंड ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए। उन्होंने राज्य में क्रिकेट का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जिसके कारण आज कई युवा क्रिकेटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

इसके पहले उपस्थित डीसीए के पदाधिकारियों, सदस्यों व खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा व दोनों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के शांतनु चटर्जी, ललित जगनानी, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान, एसएन सिंह, सुनील कुमार, राजन सिन्हा, डा. राजशेखर, अभिजीत घोष, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, संजीव राणा, सुधीर पांडेय, महादेव सिंह व अन्य उपस्थित थे।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Shibu Soren Sports News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Krishna Janmashtami 2025 पर राशि के अनुसार करें ये दान, मिलेगा सालभर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Next: Jharkhand के पूर्व राज्यपाल उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.