Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Asia Cup 2025 से पहले पंत-जायसवाल को लगेगा झटका! खतरे में टी20 टीम में जगह
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले पंत-जायसवाल को लगेगा झटका! खतरे में टी20 टीम में जगह

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 टीम में पंत की जगह संजू सैमसन और जितेश शर्मा को तरजीह मिल रही है, जबकि ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के शानदार फॉर्म से जायसवाल का स्थान खतरे में है।
Mrinal Pathak August 12, 2025 1 min read
Asia Cup 2025 से पहले पंत-जायसवाल को लगेगा झटका! खतरे में टी20 टीम में जगह

ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एशिया कप 2025 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। टीम चयन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, जहां कुछ खिलाड़ियों को जगह मिलने की संभावना है तो कुछ के बाहर होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन्हीं में शामिल हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन अब टी20 फॉर्मेट के लिए पंत को अपनी योजना में शामिल नहीं कर रहा है। चयनकर्ताओं का ध्यान फिलहाल संजू सैमसन पर है, जो पिछले एक साल से टी20 टीम का हिस्सा हैं और कई मौकों पर खुद को साबित भी कर चुके हैं। संजू को पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा है, जबकि दूसरी पसंद के तौर पर जितेश शर्मा का नाम सामने आया है। इस बदलाव के चलते, 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पंत फिलहाल टीम से बाहर होते दिख रहे हैं। पंत ने 66 पारियों में 1209 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

यशस्वी जायसवाल भी हो सकते हैं बाहर

सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, बल्कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की स्थिति भी टी20 फॉर्मेट में कमजोर होती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम प्रबंधन अब उनके बजाय अभिषेक शर्मा पर भरोसा जता रहा है। अभिषेक ने बतौर सलामी बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस समय नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए संभावना है कि वह आगे भी ओपनिंग करते नजर आएंगे।

जायसवाल ने अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, मौजूदा प्रतिस्पर्धा और टीम संयोजन को देखते हुए उनके लिए टीम में वापसी फिलहाल मुश्किल लग रही है।

टीम संयोजन पर फोकस

टीम इंडिया के चयनकर्ता एशिया कप 2025 और उसके बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऐसा स्क्वॉड तैयार करना चाहते हैं, जिसमें मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और टीम बैलेंस का सही तालमेल हो। पंत और जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भले ही इस समय शानदार फॉर्म में हों, लेकिन टीम की मौजूदा रणनीति में उनकी भूमिका सीमित होती दिख रही है।

एशिया कप के लिए संभावित टीम चयन की घोषणा जल्द ही हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंत और जायसवाल को आखिरी वक्त पर मौका मिलता है या फिर उन्हें टीम से बाहर रहकर वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट और अन्य अंतरराष्ट्रीय सीरीज का सहारा लेना पड़ेगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Asia Cup 2025 BCCI Cricket News Rishabh Pant Sports News Team India Yashasvi Jaiswal

Continue Reading

Previous: MS Dhoni: 11 साल पुराने 100 करोड़ मानहानि मामले में एमएस धोनी के पक्ष में आया बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
Next: Kalashtami 2025: भाद्रपद मास की कालाष्टमी 16 अगस्त को, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.