Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका! खिलाड़ियों और BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान?
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका! खिलाड़ियों और BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान?

Asia Cup 2025: भारत सरकार द्वारा पारित ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 का असर भारतीय क्रिकेट पर साफ़ दिखाई देने लगा है। ड्रीम11 जैसे बड़े फैंटेसी गेमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध की संभावना के चलते बीसीसीआई और भारतीय खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।
Mrinal Pathak August 26, 2025 1 min read
Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका! खिलाड़ियों और BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान?

बीसीसीआई और टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Asia Cup 2025: भारत सरकार द्वारा संसद में हाल ही में पारित किया गया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 अब भारतीय क्रिकेट पर बड़ा असर डालने जा रहा है। इस बिल के चलते ड्रीम11 जैसे फैंटेसी गेमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लग सकता है, जिससे न सिर्फ बीसीसीआई को बल्कि टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों को भी बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

ड्रीम11 का टीम इंडिया से टूटा पुराना नाता

ड्रीम11, जो एक समय टीम इंडिया की जर्सी का प्रमुख स्पॉन्सर था, अब सरकारी फैसले की वजह से क्रिकेट से दूर होता नजर आ रहा है। करीब एक साल पहले ही यह डील सरकार के निर्देशों के चलते समाप्त हो चुकी थी। अब जब सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सख्त कदम उठाया है, तो यह संभावना और भी मजबूत हो गई है कि ड्रीम11 और ऐसे अन्य ऐप्स को बंद कर दिया जाएगा।

खिलाड़ियों की कमाई पर भी गिरी गाज

ड्रीम11 और अन्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ कई भारतीय क्रिकेटर लंबे समय से जुड़े रहे हैं। विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इन ऐप्स के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं और इन्हें प्रमोट करते आए हैं। सरकारी फैसले के बाद इन ब्रांड डील्स पर ब्रेक लगने वाला है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों को कुल मिलाकर 150 से 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ सकता है। अकेले विराट कोहली को अनुमानित तौर पर 10 करोड़, जबकि धोनी और रोहित शर्मा को 6 से 7 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

BCCI की कमाई को भी झटका

यह सिर्फ खिलाड़ियों की निजी कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की आय पर भी गहरा असर पड़ेगा। ड्रीम11 और माय11सर्कल जैसे ऐप्स ने आईपीएल और टीम इंडिया के प्रायोजन में करोड़ों रुपये का निवेश किया है। उदाहरण के तौर पर, माय11सर्कल हर आईपीएल सीजन के लिए बीसीसीआई को 125 करोड़ रुपये का भुगतान करता है। अब इस डील के समाप्त होने की आशंका है, जिससे बोर्ड को बड़ा नुकसान होगा।

IPL फ्रेंचाइजियों पर भी असर

ड्रीम11 और अन्य गेमिंग कंपनियां केकेआर, एलएसजी और एसआरएच जैसी आईपीएल टीमों की प्रायोजक रही हैं। यदि ये कंपनियां बाजार से हटती हैं, तो इन फ्रेंचाइजियों को भी आर्थिक झटका लगना तय है। इसके अलावा, अन्य टीमों को भी ब्रांड डील्स में कमी का सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Asia Cup 2025 BCCI Cricket News Sports News Team India

Continue Reading

Previous: Asia Cup 2025: इन 5 रिकॉर्ड्स को तोड़ना नामुमकिन, क्या इस बार होगा कोई करिश्मा?
Next: Asia Cup 2025 से पहले संजू सैमसन ने किया चमत्कार, 1 गेंद में जड़ दिए 13 रन!

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.